विज्ञापन

MI vs CSK: सिर्फ 11 मिनट में चेन्नई ने किया मुंबई को चित, ये रहा CSK की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, IPL 2026: लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की हार शुरुआती 11 मिनट में ही तय हो गई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की टीम को एक विस्फोटक शुरुआत की दरकार थी. मगर टीम ने 2.3 ओवरों में ही अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे.

MI vs CSK: सिर्फ 11 मिनट में चेन्नई ने किया मुंबई को चित, ये रहा CSK की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला बीते गुरुवार (23 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला गया. जहां एमआई की टीम को 103 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन की तरफ से धमाका देखने को मिला. उन्होंने 54 गेंदों में 187.03 की स्ट्राइक रेट से 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 10 चौके और छह खूबसूरत छक्के देखने को मिले. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की पूरी टीम 19 ओवरों में 104 रनों पर ढेर हो गई. नतीजन टीम को 103 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. 

सिर्फ 11 मिनट में ही एमआई की हार हो गई थी तय 

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की हार शुरुआती 11 मिनट में ही तय हो गई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की टीम को एक विस्फोटक शुरुआत की दरकार थी. मगर दानिश मालेवार ओवर की आखिरी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. टीम इस बड़े झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि क्विंटन डी कॉक (07) भी आउट हो गए. यहीं नहीं नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए नमन धीर का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह भी खाता नहीं खोल पाए. जिसके साथ ही एमआई की हार भी करीब-करीब तय हो गई. क्योंकि 200 प्लस रन का पीछा करते हुए जहां एमआई की टीम को एक तेज तर्रार आगाज की जरूरत थी. वहीं टीम 2.3 ओवरों में महज 11 रन के कुल योग पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी और अंत तक इस खराब शुरुआत से उबर नहीं पाई. परिणाम यह रहा कि उसे हार का मुंह देखना पड़ा. 

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ही छू पाए दहाई का आंकड़ा 

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा. तिलक वर्मा (37) और सूर्यकुमार यादव (35 )को छोड़ बाकी के सभी बल्लेबाज सिंगल डिजीट में ही आउट हुए. दानिश मालेवार, नमन धीर और शरफेन रदरफोर्ड तो खाता खोलने में भी नाकामयाब रहे. वहीं क्विंटन डी कॉक ने सात तो कैप्टन हार्दिक पंड्या एक और शार्दुल ठाकुर छह रन बनाने में कामयाब रहे. 

अकील हुसैन ने चटकाए चार विकेट

सीएसके की तरफ से पिछले मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज अकील हुसैन रहे. जिन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 17 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा नूर अहमद के खाते में दो, जबकि मुकेश चौधरी, अंशुल कम्‍बोज, जेमी ओवर्टन और गुरजपनीत सिंह एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- MI vs CSK: चेन्नई की हत्थे से उखड़ी 'चाल', ओपनिंग का बुरा हाल, फिसड्डी बने ऋतुराज, आंकड़ों का बन रहा मजाक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com