विज्ञापन

MI vs CSK: चेन्नई की हत्थे से उखड़ी 'चाल', ओपनिंग का बुरा हाल, फिसड्डी बने ऋतुराज, आंकड़ों का बन रहा मजाक

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल टेबल में नंबर-8 की टीम बनी हुई है, तो इसमे कप्तान गायकवाड़ की नाकामी बड़ी वजह रही है. और इस नाकामी ने ओपनिंग के आंकड़ों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया

MI vs CSK: चेन्नई की हत्थे से उखड़ी 'चाल', ओपनिंग का बुरा हाल, फिसड्डी बने ऋतुराज, आंकड़ों का बन रहा मजाक
Indian Premier League 2026:
X: socail media

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में करीब-कीरब आधा सफर तय कर लिया है. और वीरवार को मुंबई के खिलाफ (MI vs CSK) मैच से पहले तक पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 4 हार के साथ नंबर-8 पर थी. और ये प्रदर्शन उसका आगे भविष्य बताने के लिए काफी है. बहरहाल, अगर ऐसा हुआ  तो यूं तो इसके पीछे कई बड़ी वजह रहीं, लेकिन  सबसे बड़ी वजह ओपनरों और खासकर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की बर्बाद फॉर्म रही. मुंबई के खिलाफ भी खराब प्रदर्शन जारी रहा और कुल मिलाकर आंकड़े बहुत ही खराब तस्वीर पेश कर रहे हैं, जिनका मजाक बन रहा है. 


ओपनरों में सबसे फिसड्डी बने गायकवाड़

मुंबई के खिलाफ भी गायकवाड़ की खराब फॉर्म की कीमत चेन्नई को चुकानी पड़ी. एक छोर पर संजू के बल्ले ने आग उगली, लेकिन गायकवाड़ 14 गेंदों पर अच्छी झलक दिखाने के बावजूद 22 रन बनाकर लौटे, तो एक बार फिर से चेन्नई की शुरुआत बिगड़ गई. और इसने आंकड़ों को और खराब कर दिया. एक और नाकामी के साथ ही गायकवाड़ कम से कम 5 पारियों के आधार पर सबसे फिसड्डी ओपनर बन गए. गायकवाड़ का पांच ओपनरों में सबसे कम औसत है. 

औसत          ओपनर

14.8            ऋतुराज गायकवाड़

16.2             फिन एलेन

22.5             साई सुदर्शन

22.7           पथुम निसानका

24.8            अजिंक्य रहाणे

दूसरा सबसे 'ओपनिंग खराब औसत'

ओपनिंग की हवा निकल गई तो ओपनिंग साझेदारी का औसत भी ऐसा सिमटा कि यह सभी टीमों में दूसरा सबसे खराब बन कर रह गया. इस मामले में पहले नंबर पर केकेआर (20.57) की ओपनिंग जोड़ी है, जिसका हिस्सा कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं, तो सुपर किंग्स के मामले में भी कप्तान गायकवाड़ कमजोर कड़ी अभी तक साबित हुए हैं. और उनकी नाकामी ने चेन्नई की ओपनिंग का औसत केकेआर के बाद 24.8 कर दिया है. 
 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruturaj Dashrat Gaikwad, Chennai Super Kings, Mumbai Indians, Indian Premier League 2026, Cricket, Mumbai Indians Vs Chennai Super Kings 04/23/2026 Mick04232026270304
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com