विज्ञापन

VIDEO: पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर ने ट्रैफिक नियम की उड़ाई धज्जियां, चालान तो दूर, फैन बन गया पुलिस अधिकारी

मोहम्मद इरफान खान नियाजी को पाकिस्तान में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

VIDEO: पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर ने ट्रैफिक नियम की उड़ाई धज्जियां, चालान तो दूर, फैन बन गया पुलिस अधिकारी
Muhammad Irfan Khan

पाकिस्तानी युवा ऑलराउंडर मोहम्मद इरफान खान नियाजी को उनके देश में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह और उनका दोस्त बिना सीट बेल्ट लगाए कार की अगली सीट पर बैठा हुआ है. यही बात जब ट्रैफिक नियम तोड़ने के जुर्म में पुलिस अधिकारी ने उनसे पुछा था तो वह अपनी धाक दिखाने लगे. उन्होंने बताया कि वह क्रिकेटर हैं. जैसे ही पुलिस अधिकारी को यह बात पता चली. वहां का पूरा माहौल ही बदल गया. फिर चालान छोड़ पुलिस अधिकारी भी उनसे खेल की बातचीत करने लगा. इस दौरान इरफान ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई. 

हैदराबाद किंग्समेन की टीम का हिस्सा थे इरफान खान

इरफान खान हाल ही में संपन्न हुए पाकिस्तान सुपर लीग में हैदराबाद किंग्समेन की टीम का हिस्सा थे, जो इस साल की उपविजेता टीम रही है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तीन मई को हैदराबाद किंग्समेन और पेशावर जाल्मी के बीच लाहौर में खेला गया था. जहां पेशावर की टीम खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी. 

फाइनल मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे इरफान 

टीम को फाइनल मुकाबले में इरफान खान से एक बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी. मगर फाइनल मुकाबले में वह कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए थे. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए इरफान महज एक रन बनाकर रन आउट हो गए थे. माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था. 

इरफान खान का इंटरनेशनल करियर

बात करें इरफान खान के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल नौ वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से वनडे की छह पारियों में 8.00 की औसत से 48 और टी20 की 11 पारियों में 27.00 की औसत से 189 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें वनडे में तीन सफलता प्राप्त हुई है. टी20 में उन्होंने गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है. 

यह भी पढ़ें- IPL टिकट स्कैम: क्रिकेट प्रेमी एंट्री के लिए तरस रहे और टीमों से मिला पास ब्लैकियों तक पहुंच रहा
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com