विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2013

धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त संतोष लाल का निधन

धोनी को संतोष ने ही हेलीकॉप्टर शॉट सिखाया था और वह कुछ दिनों से बेहद बीमार चल रहे थे। हालांकि धोनी विदेश में हैं, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दोस्त की हरसंभव मदद की।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त और रणजी क्रिकेटर संतोष लाल की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

धोनी को संतोष ने ही हेलीकॉप्टर शॉट सिखाया था और वह कुछ दिनों से बेहद बीमार चल रहे थे। हालांकि धोनी विदेश में हैं, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दोस्त की हरसंभव मदद की।

शुरुआती दिनों में धोनी के कोच रहे चंचल भट्टाचार्य ने बताया था कि धोनी के साथ संतोष के दूसरे दोस्त भी उसकी मदद कर रहे थे। इसके अलावा झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने भी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी।

रेलवे में काम करने वाले लाल रणजी ट्रॉफी के दौरान हेलीकॉप्टर शॉट खेलते थे और धोनी ने उनसे ही हेलीकॉप्टर शॉट सीखा। लाल अग्नाशय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, संतोष लाल, संतोष लाल का निधन, हेलीकॉप्टर शॉट, MS Dhoni, Santosh Lal, Santosh Lal Dead, Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com