विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

एमएस धोनी की बेटी जीवा की प्रतिभा के कायल हुए बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘रांची डायरीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी सिलसिले में उनका हाल में झारखंड के रांची शहर शहर जाना हुआ.

एमएस धोनी की बेटी जीवा की  प्रतिभा के कायल हुए बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर
अनुपम खेर ने धोनी की बेटी जीवा को जीनियस बताया है
  • धोनी और उनके पिता के साथ फोटो ट्विटर एकाउंट पर शेयर की
  • अपनी फिल्‍म ‘रांची डायरीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं अनुपम
  • धोनी पर बनी बायोपिक में निभाया था पिता पान सिंह का रोल
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘रांची डायरीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी सिलसिले में उनका हाल में झारखंड के रांची शहर शहर जाना हुआ. अपनी इस यात्रा के दौरान अनुपम ने झारखंड राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास से भेंट की. वे टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार से मिलने माही के घर भी पहुंचे. अनुपम ने मंगलवार को धोनी और उनके पिता के साथ अपनी तस्‍वीर ट्विटर एकाउंट पर शेयर की है. अपने ट्वीट में उन्‍होंने महेंद्र सिह धोनी की बेटी जीवा भी भी जमकर तारीफ की है.

यह भी पढ़ें : जब  धोनी ने युजवेंद्र चहल की खिंचाई की, 'तू भी नहीं सुनता क्‍या'


62 वर्षीय अनुपम ने ट्वीट में लिखा, 'साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा जीनियस और मनोरंजन करने वाली है. वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है. ईश्वर उस पर आशीर्वाद बनाए रखे. एक अन्‍य ट्वीट में अनुपम खेर ने लिखा, 'डियर साक्षी और एमएस धोनी! गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आपका शुक्रिया. आपका नया घर बहुत अच्छा लगा. माता-पिता से मिलना हमेशा आशीर्वाद की तरह होता है.

गौरतलब है कि धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' में इस क्रिकेट स्‍टार के पिता पान सिंह भी भूमिका निभाई थी. फिल्‍म में महेंद्र सिंह धोनी के रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे.

वीडियो : ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर फिर से नंबर वन बनी टीम इंडिया
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित  इस फिल्‍म में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पटानी और किआरा आडवाणी भी अहम रोल में थे. फिल्‍म में धोनी की पत्‍नी साक्षी का किरदार कियारा ने निभाया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com