विज्ञापन

T20 World Cup 2026 Final: 'कोच साहब आपकी यह मुस्कान', भारत की जीत के बाद धोनी का कोच गंभीर को खास मैसेज, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

MS Dhoni Special Message to Gautam Gambhir After India Win T20 WC Final: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कोच गौतम गंभीर को एक खास संदेश दिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

T20 World Cup 2026 Final: 'कोच साहब आपकी यह मुस्कान', भारत की जीत के बाद धोनी का कोच गंभीर को खास मैसेज, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
MS Dhoni Special Message to Gautam Gambhir After India Win T20 WC Final:

MS Dhoni Special Message to Gautam Gambhir After India Win T20 WC Final: भारत ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की. भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी. भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से पांच विकेट पर 255 रन बनाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेटकर खिताब जीत लिया.

'कोच साहब आपकी यह मुस्कान'

"अहमदाबाद में इतिहास रचा गया! टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय फैंस को बहुत-बहुत बधाई. आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई. कोच साहब आपकी यह मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है. मुस्कान के साथ तेजी, एक जबरदस्त कॉम्बो है! बहुत अच्छा किया दोस्तों, मजे करो."

धोनी ने अपनी पोस्ट में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी का जिक्र करते हुए बड़े ही दिलचस्प अंदाज में लिखा, "बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर!" माही का यह अंदाज बता रहा है कि बुमराह की क्लास शब्दों से परे है.

रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.  

गौतम गंभीर ने कहा - “मैं जय शाह भाई को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद, उन्होंने सबसे पहले मुझे फोन किया था. इसलिए मैं जय भाई को धन्यवाद देना चाहता हूं.” गंभीर ने कहा “खिलाड़ी एक कैप्टन और कोच को अच्छा या बुरा बनाते हैं. यह जीत हमारे खिलाड़ियों को जाती है, उन्होंने ट्रॉफी जीती.”
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com