विज्ञापन

कप्तानी का दबाव या कुछ और, क्यों लगातार फ्लॉप हो रहे हैं अक्षर पटेल? इरफान पठान ने बताया

अक्षर पटेल की खराब फॉर्म पर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है अक्षर के खराब प्रदर्शन की वजह कप्तानी का दबाव बताया है.

कप्तानी का दबाव या कुछ और, क्यों लगातार फ्लॉप हो रहे हैं अक्षर पटेल? इरफान पठान ने बताया
Axar Patel And Irfan Pathan

आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है. सीजन की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ करने वाली डीसी की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है. प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए डीसी को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. डीसी के खराब प्रदर्शन की एक वजह कप्तान अक्षर पटेल की खराब फॉर्म भी रही है. पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अक्षर के खराब प्रदर्शन की वजह कप्तानी का दबाव बताया है. जियोहॉटस्टार पर 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' पर बात करते हुए पठान ने कहा, 'अक्षर अभी कप्तानी, गेंदबाजी और बल्लेबाजी को एक साथ संतुलित करने की कोशिश में ओवरलोडेड लग रहे हैं.'

पठान ने कहा, 'प्रदर्शन अच्छा न होने की स्थिति में आप हमेशा कप्तान की ओर देखते हैं. अक्षर पटेल, जो इस सीजन में टीम की कप्तानी कर रहे हैं, भी ऐसी ही स्थिति में हैं. एक बात जो मैंने महसूस की है, वह यह है कि कभी-कभी टीम की कप्तानी करते समय, वह गेंद से खुद को रोक लेते हैं. वह ऐसे गेंदबाज हैं जो पावरप्ले में नियमित तौर पर गेंदबाजी कर सकते हैं. मुझे चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी वाला मैच याद है, जहां उन्होंने थोड़ी देर से गेंदबाजी की थी. वह पावरप्ले के दौरान पहले आ सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.'

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'कप्तान के तौर पर कई जिम्मेदारियां संभालने की कोशिश करते हुए अक्षर की बल्लेबाजी में गिरावट आई है और वह अपनी गेंदबाजी पर भी फोकस नहीं दे पा रहे.' पठान ने कहा, 'कभी-कभी वह अपनी गेंदबाजी को आगे नहीं बढ़ा पाते क्योंकि वह दूसरे गेंदबाजों से बेस्ट निकलवाने के बारे में सोचते रहते हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी गेंदबाजी को नजरअंदाज करना चाहिए क्योंकि वह एक शानदार गेंदबाज हैं.'

अक्षर पटेल ने सीजन में 10 मैचों में 8.25 के इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए हैं. बल्लेबाजी की बात करें तो प्रदर्शन और भी खराब है. वह 7 पारियों में सिर्फ 33 रन बना सके हैं. दिल्ली को अगर बाकी 4 मैच जीतकर प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखनी है, तो अक्षर पटेल को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से अहम योगदान देना होगा. टीम 10 मैचों में 4 मैच जीतकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- क्या होता है 'हनी ट्रैप', कैसे फंसते हैं लोग, आखिर BCCI को क्यों जारी करनी पड़ी चेतावनी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com