विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2022

लंदन की सड़कों पर घूमना धोनी को पड़ा भारी, फैंस से घिरे, सुरक्षाकर्मी कार में बैठाकर ले गए, video

धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. माही ने सोचा  होगा कि अब जबकि भारत में तो वह सड़कों पर घूमने का आनंद नहीं ले सकते.

लंदन की सड़कों पर घूमना धोनी को पड़ा भारी, फैंस से घिरे, सुरक्षाकर्मी कार में बैठाकर ले गए, video
पूर्व कप्तान एमएस धोनी सुरक्षाकर्मियों के साथ
  • ...पर लोकप्रियता अभी बाकी है मेरे दोस्त !
  • माही को लंदन में भी सुकून नहीं!
  • अगली बार ध्यान से माही !
नई दिल्ली:

England vs India: पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni on road of London)को भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए खासा समय हो गया हो, लेकिन उनका जलवा न ही रांची की सडकों पर कम हुआ है और न ही लंदन की. जी हां, शुक्रवार को एमएस धोनी लंदन की सड़कों पर अकेले घूमने निकले, तो भारतीय प्रशंसकों से बुरी तरह घिर गए. फैंस आगे से पीछे से धोनी को घेरे हुए थे और माही के साथ मोबाइल में तस्वीरों को कैद कर रहे थे. फिर पता नहीं सुरक्षाकर्मियों को कहां से धोनी की स्थिति की भनक लग गयी और फिर ये गार्ड्स माही को अपने साथ कार में बैठाकर ले गए. 

धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. माही ने सोचा  होगा कि अब जबकि भारत में तो वह सड़कों पर घूमने का आनंद नहीं ले सकते. ऐसे में कम से कम लंदन में "आम आदमी" बनकर जरूरत छुट्टियों का आनंद  लिया जा सकता है, लेकिन धोनी अपनी सोच में एकदम गलत साबित हुए.

जैसे ही धोनी सड़कों पर निकले, तो भारतीय फैंस ने उन्हें पहचान लिया. और फिर फोटो खींचने और साथ वीडियो बनाने के लिए धोनी भाई..धोनी भाई की आवाज गूंजने लगी, लेकिन इससे पहले इन प्रशंसकों का अरमान पूरा  हो पाता, तभी सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया. ये गार्ड्स धोनी को घेरकर सड़क के पार ले गे और इसके बाद उन्हें अपने साथ कार में बैठाकर साथ ले गए. 

तो माही भाई बात यह है कि आप अभी अपने को बिल्कुल भी हल्के में न लें. आपके दीवाने इंग्लैंड में भी इतने ही हैं, जितने की भारत में. ऐसे में अगली बार जब भी इंग्लैंड या ऐसे देश की सड़कों पर घूमने निकलें, जहां भारतीय या एशियाई  लोगों की संख्या अच्छी खासी हो, तो निकलने से पहले पुलिस को जरूर अपने साथ ले लें. 

* मोंटी पनेसर ने विराट को टीम में बनाए रखने के पीछे बतायी अलग ही वजह, कहा बीसीसीआई दबाव में चुना रहा कोहली को पिछड़े 

नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे ने टी20 विश्वकप 2022 के लिए किया क्वालीफाई

बाबर ने किया कोहली का समर्थन, तो सोशल मीडिया ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया, फनी memes की भी हुई इंट्री  

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com