विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

India vs Bangladesh: पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद फैंस बोले-MS धोनी को मिस किया..

India vs Bangladesh: पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद फैंस बोले-MS धोनी को मिस किया..
  • डीआरएस में नाकामी के कारण पंत रहे फैंस के निशाने पर
  • सौम्य सरकार के खिलाफ DRS में भारत को मिली थी नाकामी
  • बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से पराजित किया
नई दिल्ली:

India vs Bangladesh: महमुदुल्ला की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ने भारत को पहले टी20 मैच (India vs Bangladesh, 1st T20I) में सात विकेट से हराकर हर किसी को चौंका दिया है. वैसे तो मैच में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों ही अपेक्षा के अनुरूप रही लेकिन विकेट के पीछे 'खराब प्रदर्शन' के लिए युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) क्रिकेटप्रेमियों के निशाने पर रहे. विकेटकीपिंग में तो पंत ने ठीकठाक ही प्रदर्शन किया लेकिन डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के मामले में वे लड़खड़ाते नजर आए. मैच के दौरान एक बार उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बांग्लादेशी ओपनर सौम्य सरकार (Soumya Sarkar) को विकेट के पीछे कैच के लिए रिव्यू लेने के लिए रजामंद किया. यह फैसला भारत के खिलाफ गया और सरकार को नॉटआउट करार दिया गया. इसी तरह मैन ऑफ द मैच मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के खिलाफ एलबीडब्यू के डीआरएस के मौके को भी वे भांप नहीं पाए. हालत यह रही कि कुछ क्रिकेटप्रेमी को एमएस धोनी (MS Dhoni) के समर्थन में धोनी-धोनी की आवाज लगाकर पंत की हूटिंग करते नजर आए.

टीम इंडिया की हार का कप्तान Rohit Sharma ने बताया यह कारण...

पंत जैसे युवा खिलाड़ी के साथ क्रिकेटप्रेमियों का यह व्यवहार वाकई दुख पहुंचाने वाला रहा. वैसे रहीम को एक मौका क्रुणाल पंड्या ने भी दिया. चहल ही गेंद पर रहीम का कैच क्रुणाल पंड्या नहीं पकड़ सके थे.मैच में बांग्लादेश टीम की जीत के बाद कुछ फैंस ने धोनी की वापसी के पक्ष में आवाज बुलंद की (Fan says, Missed Dhoni Badly). नजर डालते हैं प्रशंसकों के खास रिएक्शन पर...

गौरतलब है कि अरुण जेटली स्टेडियम पर हासिल यह जीत, बांग्लादेश के टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पहली जीत है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मैदान में उतरी टीम इंडिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 148 रनों का स्कोर बनाया, जवाब में बांग्लादेश ने 19.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बांग्लादेश (Bangladesh Team) की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम रहे जिन्होंने 43 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 60 रन बनाए. ओपनर सौम्य सरकार ने भी मैच में 39 रन की पारी खेली.

वीडियो: सौरव गांगुली ने बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Rishabh Rajendra Pant, Mahendra Singh Dhoni, India Vs Bangladesh 11/03/2019 Inba11032019190929, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com