Most T20 Wicket for India Yuzvendra Chahal: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी-20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा कर दिखाया है. चहल टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. आईपीएल 2022 के चौथे मैच में चहल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. इस दौरान ही भारतीय स्पिनर ने अपने टी-20 करियर में 300 विकेट हासिल कर लिए. बता दें कि चहल टी-20 इंटरनेशनल में भी भारत की ओर से इस समय सबसे ज्यादा विकेट लेनेवाले गेंदबाज हैं. टी-20 इंटरनेशनल में चहल ने अबतक कुल 91 विकेट हासिल किए हैं.
Proper team effort to get off the mark in Hyderabad! #HallaBol pic.twitter.com/iwk2wZqfBQ
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) April 2, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
T20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
303 - चहल*
287 - अश्विन
276 - पीयूष चावला
272 - अमित मिश्रा
256 - जसप्रीत बुमराह/भुवनेश्वर कुमार
टी20 में सबसे पहले खास मुकाम को हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज
100 विकेट - अमित मिश्रा
200 विकेट - रविचंद्रन अश्विन
300 विकेट- युजवेंद्र चहल*
वहीं, बात करें टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की तो वो कोई और नहीं बल्कि डीजे ब्रावो हैं जिन्होंने 615 विकेट टी-20 में हासिल किए हैं.
इस मैच की बात की जाए तो पिछले साल की उप विजेता राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर (54 रन) और यशस्वी जायसवाल (54 रन) की पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तान संजू सैमसन (55 रन) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को (IPL 2023) के एकतरफा मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से पराजित किया.
राजस्थान रॉयल्स ने शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अर्धशतकों की बदौलत पांच विकेट पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर उसके गेंदबाजों ने इस लक्ष्य के दबाव में आयी सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन ही बनाने दिये. जोस बटलर को उनके धमाकेदार अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था.
--- ये भी पढ़ें ---
* उमरान मलिक ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर मचाया गदर, ' कश्मीरी दोस्त' के साथ मिलकर 1 ओवर में ठोक डाले 23 रन
* कोहली ने बनाया "विराट रिकॉर्ड, अब 3 दिग्गजों के बीच छिड़ी रेस, कौन जीतेगा बाजी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं