दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा सामने आया है. ट्रक से कार टकराने के बाद दो महिलाओं की मौत से वहां हंगामा हो गया और भारी जाम लग गया. जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर बॉर्डर पर ये रोड एक्सीडेंट हुआ, जहां एक कार ट्रक में जा घुसी, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई. इसके बाद विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक जाम लग गया. इसका वीडियो भी सामने आया है, जहां हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी और आम नागरिक मदद करने में जुटे हैं. सुबह सर्दी के वक्त ये सड़क हादसा सामने आया.
VIDEO | Woman killed after car crashes into truck at Ghazipur border on Delhi–Meerut Expressway; massive traffic jam reported in early morning.#DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) February 12, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/t48ozIYZtT
गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर गाजीपुर टोल प्लाजा पर एक खड़ी ट्रक से कार की टक्कर हो जाने के बाद दो महिलाओं की मौत हो . । पीड़ित महिलाएं देहरादून से दिल्ली जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और आगे की जांच जारी है.
लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर आर एस बघेल ने बताया, सुबह करीब 7.05 बजे मुझे गाजीपुर एमसीडी टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। हम घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे 2 लोगों को बचाया। हमारे पहुंचने से पहले ही 2 बच्चों और ड्राइवर समेत 3 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका था. उन्होंने बताया कि वाहन में 5 लोग सवार थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं