विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर, मोहसिन नकवी के गिनती के बचे दिन , क्रांति पर जुर्माना...पढ़ें Sports की To

अगले साल मोहसिन नकवी का बतौर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो रहा है और इसके बाद टीम इंडिया के ट्रॉफी का रास्ता साफ हो सकता है, जबकि आईसीसी ने फाइनल में आचार सहिंता के उल्लघंन पर क्रांति गौड़ पर जुर्माना लगाया है.

वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर, मोहसिन नकवी के गिनती के बचे दिन , क्रांति पर जुर्माना...पढ़ें Sports की To
मोहसिन नकवी की अगले साल एसीसी अध्यक्ष के तौर पर विदाई तय है

 अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के बाद वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के चलते सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा, एशियन क्रिकेट कांउसिल के अध्यक्ष के तौर पर मोहसिन नकवी का कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है. रिपोर्ट में दावा है कि इसके बाद भारतीय टीम को एशिया कप की ट्रॉफी मिलने की संभावना है. वहीं रविवार को महिला एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में आईसीसी की आचरा सहिंता के उल्लंघन के लिए क्रांति गौड़ पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक काटे हैं. वहीं सोमवार को एफटीपी की रैंकिंग भी जारी हुई है और बीते 24 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब टेनिस के टॉप-3- रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच टॉप-10 का हिस्सा नहीं हैं. 

वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. चक्रवर्ती चोटिल होने के चलते लंबे समय कर टीम इंडिया से बाहर रहे थे और रविवार को उन्होंने वापसी की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर.

टीम इंडिया को कब मिलेगी ट्रॉफी

मोहसिन नकवी 3 अप्रैल, 2025 को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष बने थे. एसीसी के अध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल का होता है, जिसे सर्वसम्मति से ही आगे बढ़ाया जा सकता है.अगला पुरुष एशिया कप जून 2027 में खेला जाना है. इसका मतलब यह है कि 2027 में होने वाले एशिया कप के दौरान मोहसिन एसीसी के अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे. ऐसे में अगले एशिया कप में ट्रॉफी को लेकर विवाद खड़ा नहीं होगा. पढ़ें पूरी खबर.

आईसीसीस ने पाकिस्तान को दिया झटका

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में धीमी ओवर-रेट के कारण पाकिस्तान पर दोहरी कार्रवाई की गई है, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनका प्रतिशत सिंगल-डिजिट में आ गया है. आईसीसी ने बताया कि बर्मिंघम में इंग्लैंड से आठ विकेट से हार के दौरान, समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी लक्ष्य से 11 ओवर पीछे रहने के कारण पाकिस्तान पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके 11 पॉइंट भी काट लिए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.

रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर बिग-3

यूएस ओपन के पहले ही राउंड में नोवाक जोकोविच को चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद सोमवार को जारी एटीपी रैंकिंग में वह 'टॉप 10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर खिसक गए. अक्टूबर 2002 के बाद ऐसा पहली बार है, जब 'बिग थ्री' (जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर) में से कोई भी एटीपी रैंकिंग के 'टॉप-10' में शामिल नहीं है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

क्रांति गौड़ पर लगा जुर्माना

रविवार शाम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के ख़िलाफ़ महिला एशिया कप फ़ाइनल में जीत के दौरान ICC आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए भारत की तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

जांच पर रिजवान ने तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान के सीनियर विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने आखिरकार नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की जांच पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वह बस जांच खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.

शमी के भाईयों पर एफआईआर

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब के खिलाफ लखनऊ के आशियाना पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. एक तलाकशुदा महिला ने मोहम्मद कैफ के खिलाफ कथित तौर पर शादी का वादा करके संबंध बनाने और मोहम्मद हसीब पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पढ़ें पूरी खबर.

नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर बोले ऋचा घोष के पिता

पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम ने भी एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. भारतीय टीम के इस फैसले का ऋचा घोष के पिता मानबेंद्र घोष ने भी समर्थन किया है.  यहां पढ़ें पूरी खबर.

क्या होगी दूसरे टी20 की इलेवन

पहले टी-20 में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भले ही भारत को पहले मैच में जीत मिली है लेकिन भारतीय प्लेइंग इलेवन के चुनाव को लेकर काफी बहस तेज हो गई है. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में भारत की इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी. लेकिन पहले मैच में संजू केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट एक बार फिर निशाने पर आ गया है. पढ़ें पूरी खबर.

स्टीव स्मिथ ने एशेज 2027 खेलने पर जताया संदेह

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज 2027 खेलने को लेकर अनिश्चितता जताई है, जिसका आयोजन इंग्लैंड में होगा। स्मिथ ने बताया कि वह फिलहाल अपने टेस्ट करियर को सीरीज-दर-सीरीज आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हिस्सा लेना भी है. 37 वर्षीय स्मिथ अभी यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में एम्स्टर्डम फ्लेम्स की तरफ से खेल रहे हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में 125 मैच खेलते हुए 37 शतक लगाए हैं. वह फिलहाल इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के बाद पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Syed Mohsin Raza Naqvi, Cricket, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com