भले ही भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया हो, लेकिन एशिया कप ट्रॉफी अभी तक चैंपियंस को नहीं मिली है. बता दें कि भारतीय टीम ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है. फाइनल के बाद भारत के हेड कोच अमोल मजूमदार ने साफ किया कि टीम बीसीसीआई के फैसले का पूरी तरह समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि भारत के लिए टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है और ट्रॉफी से जुड़े विवाद के बावजूद खिलाड़ी एशियाई चैंपियन बनने से खुश हैं. जब उनसे पूछा गया कि भारत को महिला एशिया कप की ट्रॉफी आखिरकार कब मिलेगी, तो मजूमदार ने माना कि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने कहा, "अभी कोई जानकारी नहीं है. मैं इसका जवाब नहीं दे सकता."
इस घटना की तुलना पिछले साल हुए पुरुषों के एशिया कप फाइनल से की जा रही है, जब भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया था. नतीजतन, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में देरी हुई और ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के पास ही रह गई. ट्रॉफी को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, भारतीय टीम का मानना है कि सबसे बड़ी उपलब्धि टूर्नामेंट जीतना है. फिलहाल, भारत आधिकारिक तौर पर महिला एशिया कप 2026 का चैंपियन है, जबकि ट्रॉफी का इंतजार जारी है.
भारत 8वीं बार बना चैंपियन
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर रिकॉर्ड आठवीं बार विमेंस एशिया कप खिताब अपने नाम किया। चैंपियन टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में शानदार रहा; गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर देश को खिताब जीता.
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारत ने ट्रॉफी उठाई और एक बार फिर एशियाई चैंपियन बना. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों और उनके बीच हुई रिकॉर्ड 129 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. श्री चरणी ने चार विकेट लिए और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए. क्रांति गौड़, शेफाली और प्रेमा रावत ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं