विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के दो भाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें मामले की पूरी डिटेल

अभी तक मामले में शमी के भाई मोहम्मद कैफ का ही नाम आ रहा था, लेकिन अब इस पूरे प्रकरण में उनके दूसरे भाई के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो गई है

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के दो भाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें मामले की पूरी डिटेल
मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ
source: X
लखनऊ:

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब के खिलाफ लखनऊ के आशियाना पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. एक तलाकशुदा महिला ने मोहम्मद कैफ के खिलाफ कथित तौर पर शादी का वादा करके संबंध बनाने और मोहम्मद हसीब पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. फिलहाल, लखनऊ पुलिस मामले की जांच में जुटी है. लखनऊ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 और 69 के तहत क्रिकेटर के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हबीब पर मुकदमा दर्ज किया है.

मोहम्मद कैफ ने रखा था शादी का प्रस्ताव

एफआईआर के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2020 में एक दोस्त के जरिए मोहम्मद कैफ से उसकी मुलाकात हुई थी. परिचय होने के बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी थीं. अगस्त 2023 में मोहम्मद कैफ ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा था. महिला ने कहा कि उसने पहले ही मोहम्मद कैफ को बताया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा है. उस समय कैफ ने उससे बोला कि उसे उसके अतीत और बेटे से कोई आपत्ति नहीं है. महिला ने कहा कि शादी का विश्वास दिलाए जाने के वह उनकी बातों पर विश्वास करने लगी थी. इसके बाद कैफ ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब वह शादी के लिए बोलती थी तो कैफ उसके सामने कुरान की कसम खाते थे और उचित समय पर शादी की बात कहते थे.

नौकरी छुड़वाने का भी आरोप

अपनी शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि कैफ ने उससे आईपीएल 2025 के ऑक्शन के बाद निश्चित रूप से शादी करने के लिए कहा था. महिला ने मोहम्मद कैफ पर नौकरी छुड़वाने के भी आरोप लगाए हैं. महिला ने कहा कि दिसंबर में शादी नहीं करने के बाद उसने शमी के भाई मोहम्मद हसीब से बात की थी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला था.

पोडकास्ट रोकने का दबाव और जान से मारने की धमकी

महिला ने शिकायत में कहा कि उसके एक पॉडकास्ट के बाद मोहम्मद कैफ ने उससे फिर से शादी का वादा करते हुए उस पॉडकास्ट को रोकने के लिए बोला था और बाद में शारीरिक संबंध भी बनाए थे. एफआईआर के अनुसार, महिला ने कहा कि मोहम्मद हसीब ने उसे एक व्यक्ति बदरुद्दीन के जरिए अमरोहा बुलाया था, जहां उन्होंने उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के बाद लखनऊ पुलिस ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Kaif, Cricket, Mohammed Shami Ahmed, India, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com