विज्ञापन

शिवपाल यादव की जगह लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष बने अखिलेश यादव, पार्टी के साथ दो अहम ट्रस्टों पर जमाया कब्जा

अखिलेश यादव को अब लोहिया ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है. बीते 10 सालों से इसकी कमान शिवपाल यादव के पास थी.

शिवपाल यादव की जगह लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष बने अखिलेश यादव, पार्टी के साथ दो अहम ट्रस्टों पर जमाया कब्जा
  • सपा के मुखिया अखिलेश यादव अब लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष बन गए हैं, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण संस्था है
  • लोहिया ट्रस्ट की कमान अब तक शिवपाल यादव के पास थी, जिन्होंने इस पद को लगभग दस साल तक संभाला था
  • ट्रस्ट के आठ सदस्यों ने अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाने की सहमति दी, जिसमें शिवपाल यादव भी शामिल थे
नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष बन गए हैं. अब तक उनके चाचा शिवपाल यादव के हाथों में इसकी कमान थी. बीते 10 सालों से वह इसके मुखिया बने हुए थे, लेकिन अब अखिलेश यादव का इस पर नियंत्रण होगा. समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के बीच लोहिया ट्रस्ट बड़ा अहम रहा है. ऐसे में उसकी सत्ता हाथ में आना अखिलेश यादव के लिए अहम है. शिवपाल सिंह यादव 2017 से लगातार इस ट्रस्ट की कमान संभाल रहे थे. कुछ दिन पहले ट्रस्ट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि अब अखिलेश यादव को इस ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया जाए. इस पर शिवपाल यादव समेत सभी लोगों ने अपनी सहमति जताई थी. 

सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट के सभी 8 सदस्यों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की, जिसमे शिवपाल यादव भी शामिल थे. अब अखिलेश यादव के पास पार्टी के साथ ही लोहिया ट्रस्ट और जनेश्वर ट्रस्ट की भी पूरी कमान है. 2017 में परिवार में हुए विवाद के दौरान मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को हटाकर शिवपाल यादव को इस ट्रस्ट की जिम्मेदारी दी थी.  लोहिया ट्रस्ट का गठन समाजवादी पार्टी के स्थापना से भी पहले हुआ था. ऐसे में इसका सपा की विरासत में बड़ा अहम स्थान रहा है. समाजवादी विचारधारा का प्रचार प्रसार करना और पार्टी के लिए फंड इक्कठा करना भी है. 

इस बदलाव को लेकर यूपी के सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है. इससे पहले अखिलेश यादव के हाथ जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट की भी कमान आ चुकी है. ऐसे में अखिलेश यादव के लिए यह अहम है. साफ है कि उनका सपा के अलावा उससे जुड़े ट्रस्टों पर भी पूरा नियंत्रण हो गया है. इस तरह अखिलेश यादव ने सपा से जुड़ी विरासत को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है. बता दें कि 2017 में सपा के अंदर बड़ी पारिवारिक कलह हुई थी. तब मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच भी गहरे मतभेद उभरे थे. एक मंच पर तो अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच सार्वजनिक तौर पर तीखी बहस हो गई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Shivpal Singh Yadav, Shivpal Yadav, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com