विज्ञापन

मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, 11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट भी कटे, ICC के एक फैसले ने पाकिस्तान को कर दिया बेदम

पाकिस्तान पर ICC की बड़ी कार्रवाई, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में धीमी ओवर-रेट के कारण 11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स कटे.

मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, 11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट भी कटे, ICC के एक फैसले ने पाकिस्तान को कर दिया बेदम
पाकिस्तान का WTC में बुरा हाल, ICC ने काटे 11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में धीमी ओवर-रेट के कारण पाकिस्तान पर दोहरी कार्रवाई की गई है, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनका प्रतिशत सिंगल-डिजिट (एक अंक) में आ गया है. ICC ने बताया कि बर्मिंघम में इंग्लैंड से आठ विकेट से हार के दौरान, समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी लक्ष्य से 11 ओवर पीछे रहने के कारण पाकिस्तान पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके 11 WTC पॉइंट भी काट लिए गए हैं.

ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर पॉल राइफेल और क्रिस गैफनी, तीसरे अंपायर अल्लाहउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन ने लगाए थे. एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने इंग्लैंड के हाथों 0-3 से बुरी तरह हारने के बाद बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पर यह कार्रवाई की. इस वजह से पाकिस्तान का पॉइंट प्रतिशत सिंगल-डिजिट में आ गया है. बर्मिंघम में हार के बाद वे पहले से ही 14.81 PCT के साथ WTC स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर सबसे नीचे थे.

हालांकि, 11 पॉइंट कटने के बाद उनका PCT (किसी टीम ने जितने मैचों में उपलब्ध कुल अंकों के मुकाबले असल में जितने अंक हासिल किए हैं, उसका प्रतिशत PCT कहलाता है) 4.63 प्रतिशत हो गया है. इस कटौती के बाद अब उनके पास नौ मैचों में केवल पांच पॉइंट हैं. मौजूदा WTC साइकिल में उन्होंने दो मैच जीते हैं और सात हारे हैं, लेकिन धीमी ओवर-रेट की गलतियों के कारण उनके 24 में से 19 पॉइंट कट चुके हैं. 11 पॉइंट की इस कटौती से पहले, इस साल मई में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में धीमी ओवर-रेट के कारण पाकिस्तान के आठ पॉइंट भी काटे गए थे.

ऑस्ट्रेलिया WTC स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद उनके पास 96 पॉइंट और 80 प्रतिशत PCT है. दक्षिण अफ्रीका चार मैचों में 36 पॉइंट और 75 PCT के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड छह मैचों में 72.22 प्रतिशत PCT के साथ तीसरे स्थान पर है.

डार्विन में जीत के कारण बांग्लादेश भारत से आगे है और छह मैचों में 55.56 प्रतिशत PCT के साथ चौथे स्थान पर है. श्रीलंका के खिलाफ़ दो मैचों की सीरीज़ 1-0 से जीतने के बाद भारत के 11 मैचों में 68 पॉइंट्स और 51.52 का PCT है; हालांकि, वे दूसरा मैच नहीं जीत पाए थे.

पाकिस्तान के खिलाफ़ तीसरे टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड 38.54 के PCT के साथ छठे स्थान पर है. पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं. श्रीलंकाई टीम का छह मैचों में PCT 33.33 है, जबकि विंडीज़ का 12 मैचों में PCT 20.83 है.

रैंकटीमPCT (%)
1ऑस्ट्रेलिया80.00
2दक्षिण अफ्रीका75.00
3न्यूजीलैंड72.22
4बांग्लादेश55.56
5भारत51.52
6इंग्लैंड38.54
7श्रीलंका33.33
8वेस्टइंडीज20.83
9पाकिस्तान4.63
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com