विज्ञापन

मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी को बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा 'शाहिद अफरीदी', भड़क गए फैन्स

Vaibhav Sooryavanshi vs Shahid Afridi: वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल  2026 सीजन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा है. राजस्थान रॉयल्स के इस 15 साल के युवा खिलाड़ी ने 15 मैचों में 680 रन, 242.85 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं

मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी को बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा 'शाहिद अफरीदी', भड़क गए फैन्स
Mohammad Yousuf compares Vaibhav Sooryavanshi to Shahid Afridi

Mohammad Yousuf on Vaibhav Sooryavanshi: जैसे-जैसे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने परफॉर्मेंस से कमाल कर रहे हैं , वैसे-वैसे उनकी तुलना दुनिया के उन क्रिकेटरों से होने लगी है जिन्होंने अपने करियर में वह मुकाम हासिल किया है जिस जगह पर किसी खिलाड़ी का पहुंचना मुश्किल है.सबसे पहले उनकी तुलना क्रिस गेल से हुई, जिसकी वजह थी उनकी बेजोड़ पावर-हिटिंग और गेल और सूर्यवंशी जब चाहें बाउंड्री पार करने की काबिलियत रखते हैं.  आईपीएल में 65 छक्के लगाकर, वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के 2012 सीजन के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिससे "यूनिवर्स बॉस" वाली तुलना अपने आप ही सही लगने लगी. इसके अलावा 15 साल के वैभव  की तुलना सचिन तेंदुलकर से भी की गई, इतनी कम उम्र में ही उन्होंने जिस तरह की जबरदस्त समझदारी, निडर इरादे और तकनीकी पक्कापन दिखाया है, वह वाकई कमाल का है.  ठीक एक टीनएज सचिन की तरह ही, सूर्यवंशी ने भी लाखों लोगों की उम्मीदों का बोझ उठाते हुए, भारी दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की काबिलियत दिखाकर विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. 

मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी को माना दूसरा शाहिद अफरीदी

लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ  ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को देखकर एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मोहम्मद यूसुफ  ने वैभव सूर्यवंशी को वर्तमान क्रिकेट का दूसरा शाहिद अफरीदी करार दे दिया है. मोहम्मद यूसुफ  ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखकर उन्होंने शाहिद अफरीदी की याद आती है. पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने लिखा, "15 साल के क्रिकेट सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी मुझे शाहिद अफरीदी की याद दिलाते हैं..युवा, निडर, विस्फोटक और ऊर्जा से भरपूर. भविष्य यहीं है!" 

वैसे, मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यवंशी की तारीफ की है लेकिन फैन्स को यह पसंद नहीं आया है. सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार मोहम्मद यूसुफ को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं और उन्हें फटकार लगा रहे हैं. 

टॉम मूडी  ने वैभव को बताया टी-20 का डॉन ब्रैडमैन

अब टॉम मूडी ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना एक ऐसे खिलाड़ी से की है जिसे खुद सचिन तेंदुलकर अपना आदर्श मानते हैं.  ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बात करते हुए, मूडी ने वैभव सूर्यवंशी के दबदबे की तुलना आज के किसी खिलाड़ी से नहीं की है. उन्होंने वैभव को लेकर बात की और कहा"मैं बस यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि इसे कैसे समझाऊं. इसे समझाने का एकमात्र तरीका यह है कि किसी से इसे देखने के लिए कहा जाए और वे खुद इसका वर्णन करें, क्योंकि हम कुछ ऐसा देख रहे हैं जो मुझे नहीं लगता कि हमने अपनी जिंदगी में इस फॉर्मेट में, या किसी भी फॉर्मेट में कभी देखा है."

जो डॉन ब्रैडमैन किया करते थे वैभव की वैसा ही कर रहा है

टॉम मूडी ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  "हमने कमाल की चीजें देखी हैं, लेकिन इतनी ज़्यादा नहीं.. एकमात्र चीज जिसकी मैं इससे तुलना कर सकता हूं, वह है जो डॉन ब्रैडमैन किया करते थे. ब्रैडमैन का टेस्ट क्रिकेट में औसत लगभग 100 था, और उनके बाद जो सबसे अच्छा खिलाड़ी था, उसका औसत लगभग 60 था, तो हम इसी बड़े अंतर की बात कर रहे हैं.  टी-20 क्रिकेट में 15 साल की उम्र में भी ठीक ऐसा ही हो रहा है". 

वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल  2026 सीजन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा है. राजस्थान रॉयल्स के इस 15 साल के युवा खिलाड़ी ने 15 मैचों में 680 रन, 242.85 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं.अब सबकी नजर क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच पर है.आजके मैच में वैभव यदि कमाल करते हैं तो राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल हो जाएगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com