Vaibhav Sooryavanshi VS Shubman Gill: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल खुद के वर्ल्ड कप से ड्रॉप किये जाने के बाद से ही एक अलग मिशन पर हैं. गिल अपने करियर के बेस्ट यानी 160 के स्ट्राइक रेट से अपनी टीम को प्लेऑफ़ तक तो ले आए हैं. चार साल पहले 2022 की तरह आईपीएल का ख़िताब गुजरात को दिलाना उनका एक अलग मिशन है. तब फ़ाइनल में इत्तिफ़ाकन गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर ख़िताब जीता था. मगर आज टीमों के कप्तान और टीम के धमाकेदार खिलाड़ी बदल गए हैं. IPL क्वालीफ़ायर-2 का मैच गिल बनाम वैभव बन गया नज़र आ रहा है.
गिल के सामने वैभव का तूफ़ान- मौसम बिगड़नेवाला है
गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद वैभव के सामने गिल की चुनौती होगी. तो गिल के सामने 15 साल का वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफ़ान खड़ा हो गया है. वैभव अलग ही मिशन पर हैं. उन्होंने केविन पीटरसन से कहा है कि अगर वो 20 ओवर टिक गये तो टी-20 में क्रिस गेल के 175 का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे और 200 का स्कोर भी बना देंगे.
बिहार के समस्तीपुर के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के एक वीडियो में कहते हैं, “जबतक चलेगा बल्ला, तभी मचेगा हल्ला!” वैभव ने हल्ला तो वाकई मचा दिया है. एक्सपर्ट्स और फ़ैन्स राजस्थान के मैच शुरू होने से लेकर पावरप्ले की हर गेंद और वैभव के क्रीज़ पर टिके होने तक कुर्सी की पेटी बांध लेते हैं. वो जानते हैं कि क्रिकेट का नया ‘किंग' विपक्षी गेंदबाज़ों के लिए मौसम बिगड़नेवाला है.
टारगेट 200- टीम के लिए नहीं वैभव के लिए
वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर केविन पीटरसन के सामने पहले ही एलान कर दिया है- उका टारगेट टीम के लिए नहीं टी-20 में अकेले 200 बनाना है. 2008 में आईपीएल का ख़िताब जीतनेवाली राजस्थान के लिए इस बार रियान पराग के हाथ ब्रह्मास्त्र लग गया है. होटल हो या मैदान, वो जानते हैं वैभव के हाथ में बल्ला यानी अर्जुन के हाथ में गांडीव.. वैभव के कोच मनीष ओझा पटना में ANI से बात करते हुए कहते हैं, “वैभव अभी तक कई गेंदबाज़ों को पहली हील गेंद पर वैभव छक्का लगा चुका है. वो क्रिकेट का एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है कि क्रिकेट को ऐसे खेला जाना चाहिए. देखकर प्राउड फील होता है कि बिहार का बच्चा इतना बड़ा कारनामा कर रहा है.”
बेशक वैभव के कारनामे जादुई लगते हैं. लेकिन वैभव हर वो सपना देख रहे हैं जो उनकी पहुंच के बाहर बिल्कुल नहीं लगता. तभी दिग्गज क्रिकेटर्स उनकी तुलना डॉन ब्रैडमैन से लेकर ब्रायन लारा तक से करने लगे हैं. उनके ख़्वाब आसमानी हैं मगर पांव ज़मीन पर जमे हुए. उनका लक्ष्य टीम के लिए आईपीएल की ट्रॉफी है और उनके दिल छू लेने वाले संस्कार सबसे आगे.
A first-ball duck a few days ago to the fastest century by an Indian last night.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi just refuses to give up 👏💗 pic.twitter.com/IqDaWvkAu9
ट्रॉफी पर फोकस
हैदराबाद के ख़िलाफ़ मैच के बाद वो हर्षा भोगले से STAR SPORTS पर कहते बैं, “(मैं बैटिंग से पहले) थोड़ा-बहुत सोचता हूं. ज़्यादा नहीं सोचता. यही सोचता हूं कि सामने वाली टीम के बॉलर्स को कैसे फेस करूं. फ़ोकस है कि ट्रॉफ़ी कैसे जीतूं.
Vaibhav Sooryavanshi's mantra: think less, deliver more 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 27, 2026
A record-breaking night as Rajasthan Royals move one step closer to their title dream.🩷#TATAIPL 2026 Qualifier 2 👉 #GTvRR | FRI, 29th MAY, 6:30 PM pic.twitter.com/z7sjQuhVM6
NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए पूर्व मुख्य चयनकर्ता और टेस्ट क्रिकेटर किरण मोरे बचते-बचाते उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हैं और कहते हैं, “स्पेशल टैलेंट है वैभव सूर्यवंशी उसे संभालकर रखने की ज़रूरत है.”
गुजरात की तिकड़ी का चैलेंज
29 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्कों की वैभव की पारी के बाद राजस्थान बेहद ख़तरनाक नज़र आ रही है. लेकिन कप्तान शुभमन गिल की टीम ज़रूर ख़ास होमवर्क के साथ वैभव का कांटा दूर करना चाहेगी. वो जानते हैं कि वैभव की पहेली सुलझी तो राजस्थान पर काबू पाना बहुत मुश्किल नहीं होगा.
“We have players who can do it on their day” 🙌
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2026
OuRR Batting Coach Vikram Rathour shares his experience working with the core batting group. 💗 pic.twitter.com/5fMTE6LTo1
गुजरात की ताक़त उनका टॉप ऑर्डर यानी गिल-बटलर और साई सुदर्शन की तिकड़ी और उनके शार्प गेंदबाज़ हैं जो राजस्थान के सामने बड़ी चुनौती पेश करेंगे. यानी क्वालीफ़ायर-2 का रोमांच आज अपने चरम पर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं