विज्ञापन

जुआ, सट्टेबाजी और ड्रेसिंग रूम लीक का आरोप, फिर भी मैदान पर उतरेंगे रिजवान, PCB से मिली हरी झंडी

मोहम्मद रिजवान को जांच के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी है. पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने इसकी पुष्टि की है.

जुआ, सट्टेबाजी और ड्रेसिंग रूम लीक का आरोप, फिर भी मैदान पर उतरेंगे रिजवान, PCB से मिली हरी झंडी
मोहम्मद रिजवान
@RayhamUnplugged/X

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी है जिनकी ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुआ और ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने के आरोपों के लिए जांच चल रही है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने पुष्टि की कि उन्हें पीसीबी से ईमेल मिला है जिसमें रिजवान को 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रेसिडेंट्स कप प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई है. हफीज सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन्स लिमिटेड के निदेशक और मुख्य कोच हैं.

हफीज ने बताया कि रिजवान इस टूर्नामेंट में एसएनजीपीएल टीम की कप्तानी करेंगे. रिजवान और उनके साथी इमाम उल हक को अगस्त में इंग्लैंड दौरे में दूसरे टेस्ट मैच के बाद वापस बुला दिया था और उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने से रोक दिया गया था. 

राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रकोष्ठ (एनसीसीए) इन खिलाड़ियों की ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने और ऑनलाइन सट्टेबाजी तथा जुए से जुड़े मामलों में जांच कर रहा है. 

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल का नहीं चला बल्ला, 5 गेंदों में ही खत्म हो गया खेल, मंडल ने किया क्लीन बोल्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Mohammad Rizwan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com