विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2020

मिताली राज ने राहत कोष में इतने लाख रुपये दान करने का किया ऐलान, फैन्स कर रहे हैं सलाम

भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में 10 लाख रुपये दान करने का किया ऐलान, मिताली ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सभी से साझा की है.

मिताली राज ने राहत कोष में इतने लाख रुपये दान करने का किया ऐलान, फैन्स कर रहे हैं सलाम
मिताली राज ने इतने लाख रुपये दान करने का किया ऐलान
  • मिताली राज ने 10 लाख रुपये दान करने का किया वादा
  • दिग्गज महिला क्रिकेटर ने ट्वीट कर सहायता का किया ऐलान
  • मिताली राज ने सभी से की मदद करने की अपील

भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) भी अब कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग में मदद करने के लिए आगे आ गई है. मिताली ने 10 लाख रुपये दान करने का ऐलान किया है. उन्होंने पीएम फंड में 5 लाख तो वहीं, तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देने का वादा करते हुए ट्वीट किया है. मिताली ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमें साथ मिलकर इस आपदा से अपने देश को बाहर निकालना होगा. बता दें कि भारतीय क्रिकेटरों में सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, रहाणे और गांगुली जैसे दिग्गजों ने दान देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्वीट कर गुप्त दान करने की बात कही है. महिला क्रिकेटरों की बात करें तो 16 साल की रिचा घोष ने अपने खाते से एक लाख रुपये कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने और इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए देने का ऐलान किया है. COVID-19 के कारण पूरी दुनिया इस मुश्किल हालात से गुजर रही हैं. ऐसे में भारत के पीएम मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है. बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 51 करोड़ रुपये दान स्वरूप पीएम फंड में जमा कर दिया है. 

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 1071 मामले सामने आए हैं. इस बीमारी से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 100 मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन (Lockdown), सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) समेत हर संभव कदम उठा रही है.

वीडियो: करियर को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithali Raj, Smriti Mandhana, India Women, Board Of Control For Cricket In India, Virat Kohli, Suresh Kumar Raina, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com