विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज, टॉप-10 में किन गेंदबाजों का नाम !

Mitchell Starc vs Jasprit Bumrah: आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की बादशाहत खत्म हो गई है. बुमराह अब दूसरे नंबर पर खिसक घए हैं.

जसप्रीत बुमराह की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज, टॉप-10 में किन गेंदबाजों का नाम !
Mitchell Starc, ICC Test Rankings:

Mitchell Starc: 36 साल की उम्र में मिचेल स्टार्क का जलवा आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में कायम हैं.  मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह को हटाकर नंबर 1 की रैंक हासिल कर ली है. बुमराह पहली बार फरवरी 2024 में टॉप पर पहुंचे थे और पिछले दो सालों में ज्यादातर समय नंबर 1 टेस्ट बॉलर बने रहे थे. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ भारत की चल रही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज से उनके बाहर रहने और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की वजह से आईसीसी मेन्स टेस्ट बॉलर रैंकिंग में टॉप पर बड़ा बदलाव लाते हुए अपनी बादशायत हासिल कर ली है. 

मैके में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में स्टार्क ने 10 विकेट लिए. इस परफॉर्मेंस के दम पर स्टार्क दो पायदान ऊपर चढ़कर नंबर वन गेंदबाज बनने में सफल रहे, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपने 15 साल के टेस्ट करियर में ज्यादातर समय टॉप 10 में रहे हैं. हाल ही में पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर वह टॉप 3 में अपनी जगह बना पाने में सफल रहे थे, लेकिन यह पहली बार है जब स्टर्क नंबर वन गेंदबाज बने हैं. स्टार्क के ऊपर आने से बुमराह दूसरे और हेनरी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. वहीं, बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच में 6 विकेट लेने के बाद उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी पैट कमिंस टेस्ट बॉलरों की इसी लिस्ट में एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर आ गए हैं और स्पिनर नाथन लियोन दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

दूसरी ओर हेडिंग्ले में पाकिस्तान के ख़िलाफ पहले टेस्ट में मैच जिताने वाले प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन और जोश टंग की टेस्ट बॉलर रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. लीड्स में एकतरफ़ा मुक़ाबले में इस जोड़ी ने मिलकर 16 विकेट लिए. रॉबिन्सन 15 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए, जबकि टंग 16 पायदान ऊपर चढ़कर कुल मिलाकर 17वें नंबर पर आ गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitchell Aaron Starc, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, International Cricket Council, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com