विज्ञापन

नेपाल में तबाही के बाद बिहार में हाई अलर्ट! गंडक नदी में फ्लैश फ्लड वेव का खतरा, 6 जिलों में NDRF तैनात

उत्तरी नेपाल के रसुवा में फ्लैश फ्लड आने से पड़ोसी इलाके बिहार के कुछ जिलों में खतरा रहा है. बगहा, बेतिया, मोतिहारी समेत 6 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

नेपाल में तबाही के बाद बिहार में हाई अलर्ट! गंडक नदी में फ्लैश फ्लड वेव का खतरा, 6 जिलों में NDRF तैनात
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद तबाही (Photo: IANS)
  • नेपाल में बुधवार सुबह अचानक बाढ़, फ्लैश फ्लड वेव बिहार की ओर बढ़ रही है.
  • गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार के कई जिलों में अलर्ट है.
  • पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली में हाई अलर्ट है.

उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई जबरदस्त बाढ़ से जबरदस्त तबाई हुई है. इस आपदा से नेपाल की सीमा पर बसे एक इलाके में भारी नुकसान हुआ. जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रसुवा में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड वेव तेजी से बिहार के तरफ बढ़ रहा हैं. उत्तरी नेपाल भारतीय राज्य बिहार के साथ सीमा साझा करता है. खतरे की स्थित के देखते हुए बिहार के बगहा, वाल्मीकि नगर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिलों को एलर्ट किया गया है. इन जिलों में नदी के किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से बाहर निकालने के लिए कहा गया हैं.

NDRF की 3 टीम को इन जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है. SDRF की टीम पहले से ही इन जगहों पर तैनात है. मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम से बात की हैं. शाम तक बिहार के इन जिलों को फ्लैश फ्लड का वेव हिट कर सकता हैं.

बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया हैं कि बिहार सरकार पूरे तरह से एलर्ट मोड पर हैं. अभी मुख्य सचिव ने सभी आधिकारियों के साथ बॉर्डर के जिलों के तमाम डीएम से बात चित की हैं. वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेपाल में आए फ्लैश फ्लड को लेकर अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाया.

ये भी पढ़ें: नेपाल में आया सैलाब सब बहा ले गया, पुल गिरा, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के साथ कई घरों को बड़ा नुकसान, वीडियो वायरल

गंडक नदी को लेकर अलर्ट!

राज्य बिहार में अधिकारियों को गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति उत्पन्न होने और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की संभावना को देखते हुए बिहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. गंडक नदी में करीब 3 मीटर तक ऊंची फ्लैश फ्लड वेव/जलप्रवाह आने की आशंका जताई गई है. इससे गंडक नदी से जुड़े जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं.

गंडक नदी के संभावित बढ़े हुए जलप्रवाह को देखते हुए पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, सीतामढ़ी, शिवहर एवं अन्य संवेदनशील जिलों में भी स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है.

सभी जिलाधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और स्थानीय समुदाय को समय पर अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं.

नेपाल के रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, लमजुंग, तनहुं (गंडक कैचमेंट) और दोलखा एवं सिंधुपालचोक (कोसी कैचमेंट) में फ्लैश फ्लड से जुड़े हाई रिस्क की आशंका जताई गई है. वहीं कोसी, बागमती एवं गंडक कैचमेंट के कई अन्य क्षेत्रों में मध्यम जोखिम का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें: नेपाल में आया सैलाब सब बहा ले गया, पुल गिरा, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के साथ कई घरों को बड़ा नुकसान, वीडियो वायरल

जनता से सरकार की अपील...

राज्य सरकार ने कहा है कि किसी भी तरह से घबराहट या पैनिक की जरूरत नहीं है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी जरूरी संसाधनों एवं बचाव दलों को अग्रिम रूप से तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही, आम नागरिकों से अपील है कि घबराएं नहीं, लेकिन संभावित बाढ़ की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flash Flood News, Nepal Flood Bihar, Bihar Flood, Gandak River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com