विज्ञापन

वैभव के लिए न्यूजीलैंड कितना तैयार? कप्तान सैंटनर ने किया 'सूर्यवंशी रणनीति' का खुलासा

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड धरती पर पैर रखने के बाद से ही सूर्यवंशी कीवी मीडिया और टीम में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. मैच की पूर्व संध्या पर न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर ने सूर्यवंशी के बारे में बात की

वैभव के लिए न्यूजीलैंड कितना तैयार? कप्तान सैंटनर ने किया 'सूर्यवंशी रणनीति' का खुलासा
मैच की पूर्व संध्या पर न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर
source: X

न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही पांच टी20 मैचों  की सीरीज का माहौल बन गया है. और टीम इंडिया के कीवी धरती पर पैर रखने के साथ ही पूरा समा बन गया है. और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर से लेकर स्थानीय मीडिया में छाया हुआ है. मैच की पूर्व संध्या पर सेंटनर ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम में प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी है, लेकिन उन्होंने इस 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज की जमकर तारीफ की.  टी20 सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर जब सेंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, तो उनसे सूर्यवंशी और उनके द्वारा पैदा किए जाने वाले संभावित खतरे के बारे में सवाल पूछे जाने तय थे. इस पर सैंटनर ने कहा कि वह और उनके खिलाड़ी पहले से ही जानते हैं कि सूर्यवंशी कितने खतरनाक खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे का आगाज एक दिन बाद, जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग, तमाम बातें

'भविष्य में वैभव की बड़ी भूमिका'

उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'भारत की टीम और उनकी पिछली सीरीज को देखें तो जाहिर है कि वह नहीं खेले थे, लेकिन हमने करीब से देखा है कि वह कितने बेहतरीन हैं. आईपीएल को देखते हुए और भारत के पास शीर्ष क्रम में जो ताकत है, उसमें संजू और अभिषेक ने वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे हैं. भले ही इस समय खेल रहे खिलाड़ी भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. भविष्य में भारत के लिए वैभव की बहुत बड़ी भूमिका है, चाहे वह इस सीरीज में हो या नहीं.'

वैभव के खिलाफ सैंटनर की रणनीति

वैभव के खिलाफ न्यूजीलैंड ने उनके इंग्लैंड के आउट होने के तरीके के आधार पर रणनीति बनाई है. इस इस सीरीज में वैभव तीन मैच खेले. पहले मैच में वैभव विकेट के पीछे आउट हुए, तो पेसरों की मददगार पिच पर जोफ्रा आर्चर ने अगले दोनों मैचों में वैभव के खिलाफ शॉर्ट पिच और उनके शरीरी की दिशा में सीध में गेंदबाजी करने की रणनीति बनाई. नतीजा यह रहा कि वैभव 'बॉडीलाइन' बॉलिंग से असहज दिखे. और अगले दोनों ही मैचों में वह इसी रणनीति से पैदा हुए हालात के कारण आउट हुए. और सैंटर ने साफ कर दिया है कि अगर वैभव खेलते हैं, तो उनकी सूर्यवंशी के खिलाफ क्या रणनीति होगी.

'खेलते हैं, तो हमारे पास प्लान है'

सेंटनर आईपीएल में कई बार वैभव सूर्यवंशी का सामना कर चुके हैं. हालांकि उन्हें खिलाने या न खिलाने का फैसला गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले टीम प्रबंधन के हाथों में है, लेकिन सेंटनर ने कहा कि अगर युवा सलामी बल्लेबाज खेलते हैं, तो उनकी टीम ने उनके लिए अपनी योजनाएं तैयार कर ली हैं. सेंटनर ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, 'अगर उन्हें इस सीरीज में मौका मिलता है, तो हमने देखा है कि वह क्या कर सकते हैं और विपक्षी टीमों के लिए उन्हें रोकना काफी कठिन रहा है. मैं जानता हूं कि इंग्लैंड ने अपनी सीरीज के दौरान कई भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ छोटी और तेज गेंदों का इस्तेमाल किया था, लेकिन हमने आईपीएल में देखा है कि वह कितने आक्रामक हो सकते हैं. अगर वह खेलते हैं, तो हमने उनके लिए कुछ योजनाएं तैयार कर रखी हैं.'

पहले टी20 को लेकर F.A.Q=Frequently Asked Question से जानें जवाब

Q.1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

उत्तर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर (गुरुवार) को खेला जाएगा

Q.2: पहले टी20 मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार (IST) कितने बजे होगी?

उत्तर: यह पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा.

Q.3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर का यह पहला टी20 मुकाबला किस मैदान पर आयोजित हो रहा है?

उत्तर: यह मुकाबला न्यूजीलैंड के हेगली पार्क साउथ (हेगली ओवल), क्राइस्टचर्च मैदान पर खेला जा रहा है।

Q.4: 22 अक्टूबर को होने वाले इस पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट भारत में कहां देखा जा सकता है?

उत्तर: इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क के चैनलों पर टीवी पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Q.5: इस पहले टी20 मैच के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम में कौन-से प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं?

उत्तर: 22 अक्टूबर के इस मैच के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड में कप्तान श्रेयस अय्यर, उप-कप्तान तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 10/22/2026 Nzin10222026271646, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com