विज्ञापन

'वह थक जाएगा...', इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पूरी दुनिया के सामने रख दी वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी

Michael Vaughan on Vaibhav Sooryavanshi weakness: भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 28 जून को खेला जाएगा. देखना होगा कि आज वैभव को मौका मिलता है या नहीं.

'वह थक जाएगा...', इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पूरी दुनिया के सामने रख दी वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी
Michael Vaughan Big Statement on Vaibhav Sooryavansh

Michael Vaughan on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी विश्व क्रिकेट के सबसे तूफानी बल्लेबाज बन चुके हैं. यही कारण है कि विश्व क्रिकेट के दिग्गज उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यही नहीं कुछ पूर्व दिग्गज इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहें हैं कि इस तूफानी बल्लेबाज को कैसे रोका जा सकता है. ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सूर्यवंशी की कमजोरी को लेकर अपनी राय दी है और माना है कि यदि उनके साथ ऐसा हुआ तो यकीनन वैभव को जल्दी आउट किया जा सकता है. 

डरहम में 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली भारत की 5 मैचों की T20I सीरीज़ से पहले, अजिंक्य रहाणे के YouTube चैनल पर बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सुझाव दिया कि इंग्लैंड को टॉस जीतने पर भारत को पहले गेंदबाजी करने के लिए कहकर फील्डिंग की शारीरिक चुनौतियों का फायदा उठाना चाहिए.. उनके अनुसार, इंटरनेशनल स्तर पर वैभव सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती ओपनिंग बैटिंग करने से पहले फील्ड पर पूरी पारी बिताना होगी.

माइकल वॉन ने अजिंक्य रहाणे के YouTube चैनल पर कहा, "उन्हें जिस एक चीज से निपटना होगा, वह है उनकी फील्डिंग, यहां कोई 'इम्पैक्ट सब' नहीं है जिससे वह बेंच पर बैठ सकें. अगर मैं इंग्लैंड का कप्तान होता होता, तो मैं भारत से पहले फील्डिंग करने के लिए कहता क्योंकि तब तक, जब तक सूर्यवंशी बैटिंग करने आएंगे, वे शायद थक चुके होंगे.

वॉन की यह बात इसलिए की है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के दौरान सूर्यवंशी का इस्तेमाल अक्सर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर किया, जिससे फील्ड पर उनका समय कम हो गया. खबरों के मुताबिक, इस कदम ने खुद युवा खिलाड़ी को भी हैरान कर दिया था, फ्रेंचाइजी के एक कोच ने बताया कि सूर्यवंशी को अपनी फील्डिंग क्षमताओं पर बहुत गर्व है, लेकिन टीम मैनेजमेंट की रणनीति को देखते हुए आईपीएल 2026 में उनका इस्तेमाल अक्सर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर किया गया था. 

बता दें कि भले ही आईपीएल 2026 में उनसे ज्यादा फील्डिंग नहीं कराई गई थी लेकिन हाल ही में श्रीलंका में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज में भारत ए के लिए खेलते हुए वैभव ने अपनी फील्डिंग से भी कमाल किया था और अच्छे कैच लपके थे. ऐसे में अब जब वॉन ने ये बात की है एक बार फिर वैभव को अपनी फील्डिंग से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को गलत साबित करना होगा. इस समय वैभव आयरलैंड में हैं. इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ भारत टी-20 सीरीज खेलने वाला है. देखना है कि इंग्लैंड में वैभव को मौका मिलता है तो यह 15 साल का खिलाड़ी क्या कमाल करता है. 

ये भी पढ़ें-IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- आयरलैंड से मिली हार पर कोच गौतम गंभीर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात

ये भी पढ़ें- IND vs IRE, 2nd T20, Weather update:वैभव सूर्यवंशी का नहीं हो पाएगा डेब्यू ? मौसम ने बिगाड़ा खेल, क्या धुल जाएगा दूसरा टी-20, जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michael Vaughan, Vaibhav Sooryavanshi, Ireland Vs India 2026, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com