Michael Vaughan sparks captaincy debate: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगर विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के कप्तान होते तो मेजबान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले टेस्ट में हार का सामना नहीं करना पड़ता. उनका मानना है कि रोहित शर्मा मैच के दौरान पूरी तरह से खोए रहे. पहली पारी में 190 रन की मजबूत बढ़त बनाने के बावजूद कोहली के बिना खेल रहे भारत को स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. यह हैदराबाद में भारत की पहली टेस्ट हार थी. कोहली निजी कारणों से शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए जबकि विशाखापत्तनम में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे।
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वॉन ने यूट्यूब चैनल ‘क्लब प्रेयरी फायर' पर कहा, ‘‘उन्हें टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी की काफी कमी खली, उस हफ्ते विराट की कप्तानी में भारत मैच नहीं हारता. वॉन ने मैच के दौरान रोहित के नेतृत्व की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘रोहित एक दिग्गज और महान खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे लगा कि वह पूरी तरह खोया हुआ था।''
वॉन ने पिछले सप्ताह श्रृंखला के शुरूआती मैच के दौरान सक्रिय नहीं रहने के लिए भी रोहित की आलोचना की थी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी बहुत ही औसत थी, मुझे नहीं लगता कि उसने क्षेत्ररक्षण में चतुराई भरे बदलाव किए या गेंदबाजी में बदलाव को लेकर सक्रिय था.
वॉन ने ‘द टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा था, ‘‘और उनके पास ओली पोप के स्वीप या रिवर्स स्वीप का कोई जवाब नहीं था. कोहली ने 2022 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी कप्तानी में टीम आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं