विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2014

माइकल शूमाकर की हालत में सुधार पर खतरे से बाहर नहीं : डॉक्टर

माइकल शूमाकर की हालत में सुधार पर खतरे से बाहर नहीं : डॉक्टर
फाइल फोटो
ग्रेनोबल:

माइकल शूमाकर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने आज कहा कि इस महान फार्मूला वन ड्राइवर का स्की दुर्घटना के बाद दूसरा ऑपरेशन किया गया। उन्होंने साथ ही कहा कि वह अभी ‘खतरे से बाहर’ नहीं हैं।

डॉक्टरों ने कहा कि शूमाकर की स्थिति में ‘थोड़ा सुधार’ हुआ है और सात बार विश्व चैम्पियन का मंगलवार रात दूसरा सफल ऑपरेशन करने के बाद उन्हें कुछ समय और मिल गया है।

शूमाकर का परिवार ग्रेनोबल के अस्पताल में ही है। रविवार को स्कीइंग दौरान शूमाकर गिर गए थे और उनका सिर पत्थर से टकरा गया था। वह इसके बाद कोमा में चले गए और तब से अस्पताल में भर्ती हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि दूसरे ऑपरेशन से खून के थक्के को हटाने के लिए किया गया, जो मस्तिष्क पर दबाव डाल रहा था।

डॉक्टरों ने शूमाकर के परिवार के साथ सलाह मशविरे के बाद दूसरा ऑपरेशन किया। परिवार ने भी नई प्रक्रिया पर राजी होने का मुश्किल फैसला किया, हालांकि आईसीयू के प्रमुख जीन फ्रैंकोइस पायेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शूमाकर अब भी खतरे में हैं।

पायेन ने कहा, हम अभी भविष्य को लेकर कोई अटकलबाजी नहीं लगा सकते। डॉक्टरों ने इस बीच दावा किया कि वह शूमाकर की हालत में सुधार से हैरान हैं, लेकिन उनकी स्थिति अब भी गंभीर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
माइकल शूमाकर की हालत में सुधार पर खतरे से बाहर नहीं : डॉक्टर
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com