विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2016

भारत में पहली बार किसी रेस में हिस्‍सा लेंगे माइकल शूमाकर के बेटे मिक

भारत में पहली बार किसी रेस में हिस्‍सा लेंगे माइकल शूमाकर के बेटे मिक
मिक शूमाकर यूरोप के बाहर भी पहली बार किसी रेस में भाग ले रहे हैं।
चेन्‍नई: मशहूर ड्राइवर और सात बार के फार्मूला वन चैंपियन रहे माइकल शूमाकर के बेटे मिक शुमाकर पहली बार भारत में किसी रेस में हिस्‍सा लेंगे। 16 साल के मिक इस सप्‍ताह के अंत में चेन्‍नई में एमआरएफ चैलेंज के फाइनल राउंड में शिरकत करेंगे। रेस का आयोजन मद्रास मोटर रेस ट्रेक पर हो रहा है।

कई युवा रेसर भी होंगे आकर्षण का केंद्र
एमआरएफ एफ-2000 कार सवार मिक भारत ही नहीं, यूरोप के बाहर भी पहली बार किसी रेस में भाग ले रहे हैं। रेस में एफ-1 डिजाइनर एड्रियन नेवे के बेटे हेरिसन नेवे और फेरारी एफ-1 ड्राइवर जीन अलेाी के बेटे गुइलियानो अलेसी भी आकर्षण का केंद्र होंगे। 16 साल के कार्टिंग स्‍टार मैक्‍स फ्यूट्रेल और एंजो बोर्टेलेटो भी इस रेस में दिखाई देंगे।

हादसे से अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं माइकल शूमाकर
गौरतलब है कि मिक के पिता माइकल शूमाकर दिसंबर 2013 में फ्रांस में स्‍कीइंग के दौरान सिर पर चोट लगने से बुरी तरह से घायल हो गए थे। हादसे के बाद वे कोमा में चले गए थे। अभी भी घर में उनका इलाज चल रहा है।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
माइकल शूमाकर, मिक शूमाकर, एमआरएफ चैलेंज, फाइनल राउंड, Michael Schumacher, Mick Schumacher, MRF Challenge, Final Round
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com