MI vs RCB, IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज़ में आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीता मुकाबला

MI vs RCB IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीता मुकाबला

MI vs RCB, IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज़ में आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024, Mumbai vs Bengaluru

MI vs RCB; IPL 2024: आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला गुरुवार (11 अप्रैल 2024) को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में उम्दा प्रदर्शन करते हुए मुंबई की टीम 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही. मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए निमंत्रण दिया था. मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए बैंगलौर की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में कामयाब हुई थी. 

टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कप्तान फाफ डू प्लेसिस सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 152.50 की स्ट्राइक रेट से 61 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने महज 23 गेंदों में 53 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके एवं 4 बेहतरीन छक्के निकले.

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर रजत पाटीदार रहे. पाटीदार ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके एवं 4 गगनचुंबी छक्के लगाए.

मुंबई इंडियंस की तरफ से आज सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. उन्होंने टीम के लिए 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 21 रन खर्च कर सर्वाधिक 5 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल और श्रेयस गोपाल ने क्रमशः 1-1 विकेट चटकाए. 

विपक्षी टीम की तरफ से मिले 197 रन के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने 15.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिए. टीम के लिए विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 34 गेंद में 69 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके एवं 5 छक्के निकले.

किशन के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 38, सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 52, कप्तान हार्दिक पंड्या ने 6 गेंद में नाबाद 21 और तिलक वर्मा ने 10 गेंद में नाबाद 16 रन का योगदान दिया.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की ओर से आकाश दीप, विजयकुमार वैश्य और विल जैक्स को 1-1 सफलता हाथ लगी. मैच के दौरान मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उम्दा गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है.(SCORECARD)

Apr 11, 2024 23:15 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024: मुंबई इंडियंस की जीत
मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज़ में आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीता मुकाबला
Apr 11, 2024 23:02 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 52 रन बनाकर आउट 
Apr 11, 2024 22:58 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
वानखेड़े में सूर्या की आतिशबाज़ी, 17 गेंदों में ठोका अर्धशतक 
Apr 11, 2024 22:50 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी 
Apr 11, 2024 22:18 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
ईशान किशन ने 23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, रोहित ने भी संभाला कमान 
Apr 11, 2024 22:14 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 रन का आकड़ा पार कर चुकी है, ईशान किशन तेज़ बल्लेबाज़ी की तो अब रोहित शर्मा ने भी बल्ले का गियर बदल दिया है.
Apr 11, 2024 22:09 (IST)
ईशान किशन की तेज़ बल्लेबाज़ी, RCB को विकेट की तलाश 
Apr 11, 2024 21:49 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 
Apr 11, 2024 21:32 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 197 रनों का लक्ष्य, बुमराह ने जड़ा पंजा 
Apr 11, 2024 21:09 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024: झटका
आरसीबी को लगा छठा झटका, महिपाल लोमरोर शून्य पर आउट 
Apr 11, 2024 20:47 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदों में जड़ा अर्धशतक 
Apr 11, 2024 20:20 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
विराट कोहली और विल जैक के जल्द पवेलियन लौट जाने के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार ने आरसीबी की बल्लेबाज़ी को संभाल लिया है.
Apr 11, 2024 19:48 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024: झटका
आरसीबी को लगा दूसरा झटका, विल जैक 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे
Apr 11, 2024 19:42 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024: झटका
आरसीबी को लगा पहला झटका, विराट कोहली 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे 
Apr 11, 2024 19:38 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024: Head to Head
एमआई 18 - 14 आरसीबी, आरसीबी ने 2020 से मुंबई पर दबदबा बनाए रखा है और सात में से पांच मुकाबले जीते हैं.
Apr 11, 2024 19:37 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाज़ी कर रही आरसीबी को विराट और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी से एक मजबूत शुरूआत की उम्मीद होगी जिसके बदौलत वो मुंबई के खिलाफ मुकाबले में मजबूती से सामना कर पायेगी.
Apr 11, 2024 19:32 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाज़ी कर रही आरसीबी, विराट और फाफ डु प्लेसिस क्रीज़ पर 
Apr 11, 2024 19:13 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल
Apr 11, 2024 19:02 (IST)
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2024: टॉस
आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का किया फैसला