विज्ञापन

MI vs RCB, IPL Match Today: विराट कोहली vs रोहित शर्मा, वानखेड़े की पिच क्या असर दिखाएगी, बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाजों का होगा जलवा ?

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में आज जोरदार मुकाबले खेले जाने वाला है. मुंबई के सामने आज आरसीबी की टीम होगी.

MI vs RCB, IPL Match Today: विराट कोहली vs रोहित शर्मा, वानखेड़े की पिच क्या असर दिखाएगी, बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाजों का होगा जलवा ?
MI vs RCB: Pitch report: Mumbai Indians face Royal Challengers Bengaluru in IPL 2026 match

Rohit Sharma vs Virat Kohli:  आईपीएल 2026 में रविवार की शाम बेहद रोमांचक होने वाली है. सीजन का 20वां मुकाबला लीग की दो बड़ी और लोकप्रिय टीमों मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का आकर्षण इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि मौजूदा समय के भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीमों के लिए ताल ठोकते नजर आएंगे. इंटरनेशनल टी20 से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ और अलग-अलग जर्सी में देखने का मौका फैंस के लिए रोमांचक होगा. रोहित एमआई को तो विराट आरसीबी को जीत दिलाने के लक्ष्य से वानखेड़े में उतरेंगे. 

रोहित शर्मा vs RCB
रोहित शर्मा ने 2008 से 2010 के बीच डेक्कन चार्जेस और 2011 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए आरसीबी के खिलाफ 34 मैच खेले हैं. रोहित ने 33 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए कुल 848 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 27.35 और स्ट्राइक रेट 136.99 रहा है. रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 7 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा, रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 38 छक्के और 78 चौके लगाए हैं. इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एमआई के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर (24 मैच में 985 रन) और एमएस धोनी (39 मैच में 917 रन) के बाद तीसरे नंबर पर हैं. रोहित ने आईपीएल 2026 में 3 मैचों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 118 रन बनाए हैं.

विराट कोहली vs MI
विराट कोहली ने 2008 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले 36 मैचों की 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 31.61 की औसत और 129.11 की स्ट्राइक रेट से 980 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन है. कोहली ने एमआई के खिलाफ 36 छक्के और 84 चौके लगाए हैं. एमआई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल सूची में विराट पहले स्थान पर हैं. आईपीएल 2026 में विराट ने 3 मैचों की 1 अर्धशतक लगाते हुए 129 रन बनाए हैं.

सीजन में आरसीबी 3 मैचों में 2 जीत के साथ आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत के साथ आठवें नंबर पर है. 

कैसी है मुंबई इंडियंस की टीम 
एमआई अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। एमआई का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम सीजन के 3 मैचों में 1 जीत के साथ आठवें स्थान पर है.कागज पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मजबूत नजर आने वाली एमआई प्रदर्शन में कमजोर साबित हुई है. टीम के पास आरसीबी के खिलाफ जोरदार वापसी का मौका है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर एमआई फैंस की नजर रहेगी.

कैसी है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी अपना पिछला मैच हारी जरूर, लेकिन ओवरऑल टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलित दिखी है. टीम 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. विराट कोहली सीजन में अच्छी लय में दिखे हैं, और एमआई के खिलाफ भी टीम उनसे बड़ी विस्फोटक पारी की उम्मीद करेगी.

MI vs RCB हेड टू हेड
एमआई और आरसीबी के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं। एमआई 19 और आरसीबी 15 मैचों में विजयी रही है.

वानखेड़े की पिच क्या असर दिखाएगी
वानखेड़े की पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच होगा. इस सीज़न में इस मैदान पर खेले गए एकमात्र मैच में, MI ने 19.1 ओवर में 221 रन बनाकर KKR को हरा दिया था. वानखेड़े में टीमें आमतौर पर चेज करना पसंद करती हैं, यहां की पिच रनों से भरी होती है, बाउंड्री छोटी होती हैं, और ओस भी एक अहम भूमिका निभाती है. 

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा
मैच के दौरान मौसम साफ, गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है,  बारिश की संभावना बहुत कम है. तापमान लगभग 33°C से शुरू होगा और शाम तक गिरकर 30°C हो जाएगा. मैच के बाद के हिस्से में, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को शायद ओस के असर से फायदा मिलेगा.

मुंबई इंडियंस संभावित 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com