- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद इस बार भाजपा से नया मुख्यमंत्री बनने की संभावना है
- भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है
- भाजपा के संसदीय बोर्ड ने शिवराज सिंह चौहान को बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी है
बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह तय माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश का मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का ही होगा. इससे पहले भाजपा ने नए सीएम के चुनाव के लिए अपना पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है. शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
बीजेपी ने शिवराज सिंह को चुना
भारतीय जनता पार्टी ने पत्र जारी कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु श्री @ChouhanShivraj, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। pic.twitter.com/EzDE0GmEax
— BJP (@BJP4India) April 12, 2026
विजय चौधरी ने साफ कर दी तस्वीर
बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत देते हुए कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री के नाम की अनुशंसा करनी है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बनने को लेकर गेंद भाजपा के पाले में डाल दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम की अनुशंसा भाजपा को करनी है और उसके बाद एनडीए विधायकों की बैठक होगी,जिसमें एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा.
बिहार का मुख्यमंत्री तो वही बनेगा,जिसे एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा.इसमें भारतीय जनता पार्टी की अहम भूमिका है.उन्होंने कहा कि यह तो भारतीय जनता पार्टी को तय करना है.इस मामले में भाजपा की अपनी प्रक्रिया होती है. इधर,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वे पहले भी लगातार आते रहते हैं,यह कोई नई बात नहीं है.बिहार के मंत्री ने नई सरकार के गठन को लेकर साफ तौर पर कहा कि अब जल्द ही गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.
यह भी पढ़ें- बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू, नीतीश के पटना लौटते ही तेज हुई सियासी हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं