विज्ञापन

कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, अब फिल्म स्टार बना ये लड़का, सलमान के साथ दी थी 300 करोड़ की फिल्म

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उसकी बहन भी एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं लेकिन पापा का फिल्म इंडस्ट्री से दूर दूर तक कोई नाता नहीं. वे तो दिल्ली में रेस्त्रां चलाते हैं.

कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, अब फिल्म स्टार बना ये लड़का, सलमान के साथ दी थी 300 करोड़ की फिल्म
इस एक्टर को पहचान पाए आप ?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में आज कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है. उन्हीं में एक नाम है साकिब सलीम का. साकिब ने अपनी मेहनत और टैलेंट के बल पर फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है. बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले साकिब का पहला प्यार क्रिकेट था और वह एक अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं. यहां तक कि उन्होंने भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ भी क्रिकेट खेला है. क्रिकेट से लेकर मॉडलिंग और फिर फिल्मों तक का उनका सफर प्रेरणादायक रहा है. 

एक्टिंग से पहले क्रिकेट में लगता था दिल

साकिब सलीम का जन्म 8 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता सलीम कुरैशी एक जाने-माने रेस्टोरेंट बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी बहन हुमा कुरैशी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं. बचपन से ही साकिब का झुकाव खेलों की तरफ था, खासकर क्रिकेट की ओर. वह स्कूल और कॉलेज के दिनों में क्रिकेट खेलते थे और स्टेट लेवल तक पहुंचे. इसी दौरान उन्हें विराट कोहली के साथ खेलने का मौका भी मिला, जो आज भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम हैं.

ऐड के लिए ऑडिशन देने से हुई शुरुआत

साकिब का जीवन केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने कुछ समय तक अपने पिता के बिजनेस में भी हाथ बंटाया, लेकिन उनका मन वहां नहीं लगा. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया. धीरे-धीरे उनका रुझान एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा और उन्होंने मुंबई का रुख किया. यहां उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया और फिल्म ऑडिशन देने शुरू किए.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की धुरंधर 2 की तारीफ? रिलीज के 21 दिन बाद सामने आई असली वजह

साल 2011 में साकिब सलीम को फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' से पहला बड़ा मौका मिला. इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उन्हें एक नए चेहरे के रूप में पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने 'मेरे डैड की मारुति', 'बॉम्बे टॉकीज' और 'हवा हवाई' जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी और उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली.

सलमान खान के साथ 300 करोड़ की फिल्म

साकिब सलीम को असली पहचान तब मिली जब उन्होंने फिल्म '83' में क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहा गया. इसके अलावा उन्होंने 'रेस 3' जैसी बड़ी फिल्मों में भी काम किया जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी. फिल्मों के साथ-साथ साकिब ने कई वेब सीरीज में भी काम किया.

यह भी पढ़ें: बदनामी के डर से सिंगर ने अपने ही गाने पर नहीं दिया अपना नाम, गाना हिट होने के 9 साल बाद किया खुलासा

अगर उनके करियर की खास बात की जाए, तो यह है कि उन्होंने हर तरह के किरदार निभाने की कोशिश की है. चाहे वह रोमांटिक रोल हो, कॉमेडी हो या फिर गंभीर किरदार, साकिब ने हर जगह खुद को साबित करने की कोशिश की है. आज साकिब सलीम बॉलीवुड के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saqib Saleem, Saqib Saleem Birthday, Saqib Saleem Movies, Who Is Saqib Saleem, Huma Qureshi Brother, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com