विज्ञापन

MI vs LSG: करो या मरो के मैच में हार्दिक क्यों नहीं खेले? रिकल्टन ने किया खुलासा, पांड्या पर उठे सवाल

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: यह सही है कि मुंबई मुकाबला 6 विकेट से जीतने में सफल रही, लेकिन हार्दिक का मैच में न खेलने फैंस और पंडितों के बीच चर्चा बना हुआ है

MI vs LSG: करो या मरो के मैच में हार्दिक क्यों नहीं खेले? रिकल्टन ने किया खुलासा, पांड्या पर उठे सवाल
Hardik Pandya's controversy: हार्धिक पांड्या को लेकर फैंस सवाल कर रहे हैं
स्रोत: सोशल मीडिया

Hardik Pandya controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में सोमवार को मुंबई इंडियंस घरेलू मैदान वानखेड़े में लखनऊ सुपर जॉयंट्स (MI vs LSG) को 6 विकेट से पीटने में सफल रही, लेकिन मुकाबले से पहले नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का करा यो मरो मुकाबले से हटना चर्चा का विषय बन गया. पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव को मैदान पर उतरते देख प्रशंसक हैरान रह गए. हैरानी का बात यह है कि हार्दिक के MI टीम के साथी रियान रिकल्टन को भी सोमवार दोपहर तक कप्तान की चोट के बारे में पता नहीं था. मैच खत्म होने के बाद रिकेल्टन ने खुलासा किया कि वास्तव में क्या हुआ था. टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मुकाबला मुंबई के लिए बहुत ही अहम था. मुकाबले में हार्दिक की सेवा बहुत ही जरूरी थी, लेकिन इसके बावजूद पांड्या का हटना किसी को समझ नहीं आया.

नियमित कप्तान हार्दिक को अभियान में मुंबई के खराब प्रदर्शन के दौरान काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. वैसे हार्दिक मैच से बाहर गए, तो इससे रोहित के लिए वापसी का रास्ता साफ हो गया. टीम में एक और बदलाव किया गया, जिसमें ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया, जबकि शेष लाइनअप में कोई बदलाव नहीं हुआ.

जब मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव से हार्दिक की अनुपस्थिति का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऑलराउंडर "स्वस्थ नहीं थे. हालांकि, बाद में पता चला कि हार्दिक पीठ में खिंचाव के कारण बाहर हुए थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब हार्दिक की वापसी और चोट की गंभीरता के बारे में पूछा गया, तो रिकेल्टन ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उनके कब तक वापस आने की उम्मीद है. मुझे खुद आज दोपहर को पता चला कि उनकी पीठ में खिंचाव है. मुझे चोट की सीमा या यह कितनी गंभीर है, इस बारे में जानकारी नहीं है.  मुझे नहीं पता कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि इस हफ्ते जब हम रायपुर जाएंगे, तो वह फिर से हमारे साथ होंगे.'  हालांकि पांड्या की स्थिति का सटीक विवरण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिकेल्टन को उम्मीद है कि स्टार ऑलराउंडर आगामी मैचों के लिए जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे. मुंबई इंडियंस फिलहाल तीन जीत और सात हार के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स दो जीत और सात हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Lucknow Super Giants, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com