MI vs LSG IPL 2026 Highlights: रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की तूफानी अर्धशतकों के दम पर वानखेड़े स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जांयट्स को 6 विकेट से हरा दिया. मुंबई को इस मैच से पहले लगातार तीन हार मिली थी. ऐसे में ना सिर्फ उसने हार के सिलसिले को तोड़ा है बल्कि प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है.. (Scorecard)
लखनऊ से मिले 229 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हुई वो 10.4 ओवर में. रेयान रिकेल्टन 32 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों के दम पर 83 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद चोट के बाद कमबैक कर रहे रोहित शर्मा लौटे. जिन्होंने 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्के लगाए और 84 रनों की पारी खेली. इन दोनों का विकेट खोने के बाद मुंबई ने तिलक और सूर्या के भी विकेट भी सस्ते में गंवाए, लेकिन नमन धीर के कैमियो से टीम ने 8 गेंद रहते जीत दर्ज की.
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी, लेकिन फिर निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने जो प्रहार किया, उससे टीम ने 8 ओवर में 123 रन बनाए. लखनऊ एक समय 250 से ऊपर का स्कोर करती दिख रही थी. लेकिन फिर मुंबई के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की. कार्बिन बोश ने एक ही ओवर में पूरन और मार्श का शिकार किया. लखनऊ ने 37 रन के अंदर 4 विकेट गंवाए. आखिरी में हिम्मत और मार्करम की साझेदारी से टीम 200 का स्कोर पार करने में सफल रही. लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 1 चौके और 8 छक्कों के दम पर 63 रन बनाए. जबकि मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 बनाए. आखिरी में हिम्मत ने 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली.
MI vs LSG IPL 2026 Highlights, Straight from Wankhede Stadium, Mumbai
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: मुंबई की 6 विकेट से जीत
विल जैक्स के बल्ले से छक्का आया और इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने हार के सिलसले को तोड़ा और सीजन की तीसरी जीत हासिल की. मुंबई प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. लखनऊ भी बाहर नहीं हुई है. लखनऊ के लिए इस मैच में सिर्फ शुरुआत अच्छी रही, उसके बाद से वह सिर्फ कमबैक करती दिखी. पूरन और मार्श के विकेट गिरने के बाद मुंबई मैच में कभी पीछे नहीं हुई. 229 के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे रिकेल्टन और रोहत की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. इन दोनों के आउट होने के बाद, एक बार भी नहीं लगा कि लखनऊ वापसी कर पाएगी. और आखिर में परिणाम स्पष्ट रहा. मुंबई ने 8 गेंद रहते मैच अपने नाम किया.
18.4 ओवर: मुंबई इंडियंस 229/4
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 12 में चाहिए 11
नमन धीर एक बार फिर मुंबई के लिए जीत के रन बना रहे हैं. इस जीत के साथ ही मुंबई के प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. नमन ने छक्के के साथ शमी का स्वागत किया था और चौके के साथ अंत किया.
18.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 213/4
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: सूर्या आउट
सूर्या आउट हुए. सीम-अप बॉल, बहुत फुल और स्टंप्स पर. सूर्या का विप शॉर्ट. आम दिनों में वह इस शॉर्ट से गेंद को बाउंड्री के पार भेज देते हैं, लेकिन इस बार लपके गए. निकोलस पूरन को अपनी जगह से जरा भी नहीं हिलना पड़ा. जिस शॉट से आराम से बॉल बाउंड्री पार करते हो, अगर उस पर आउट हो जाएं तो कहना होगा कि समय साथ नहीं है. सूर्यकुमार यादव 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट.
17.4 ओवर: मुंबई इंडियंस 213/4
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 18 में चाहिए 27
पिछले ओवर से 12 रन ऐए हैं और इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को अब 18 गेंद में जीत के लिए 27 रन चाहिए. प्रिंस यादव महंगे साबित हुए हैं. अगर वह यह अच्छा ओवर फेंक देते तो मैच में रोमांच पैदा होता. शमी अटैक पर आए हैं. मुंबई का स्कोर 200 पार हुआ.
17.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 202/3
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 24 में चाहिए 39
मुंबई को 24 गेंदों में जीत के लिए 39 रन चाहिए. लखनऊ क्या मैच में वापसी कर सकती है? इसके लिए उसे विकेट लेने होंगे. जरूरी रन रेट 9.75 का है जबकि मौजूदा रन रेट 11.87 का है. सूर्या और नमन धीर पर मुंबई को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. लखनऊ की नजरें विकेट पर चाहिए होंगी. पिछले ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं और एक विकेट.
16.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 190/3
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: तिलक वर्मा आउट
सिद्धार्थ ने तिलक वर्मा का शिकार किया. एडेन मार्करम ने कैच लपका. मुंबई को यहां पर तीसरा झटका लगा. फुल लेंथ और वाइड ऑफ़ पर, तिलक ने अपना पिछला पैर थोड़ा मोड़कर गेंद को लॉफ़्ट करने का फ़ैसला किया. लेकिन आखिरी में इसे स्लाइस कर गए. मार्करम लॉन्ग-ऑफ़ से अपने दाईं ओर बढ़े, बाउंड्री रोप के पास साइड-ऑन रहे और शांत रहकर कैच लपका. तिलक वर्मा 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए.
15.3 ओवर: मुंबई इंडियंस 189/3
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 30 में चाहिए 42
रोहित और रिलेक्टन पवेलियन लौट चुके हैं. मुंबई यहां पर कोई विकेट नहीं गंवा सकती. क्योंकि इससे वह दवाब में आ जाएगी. मुंबई को अब 30 गेंदो में जीत के लिए 42 रन चाहिए. यह मैच उसका है. देखना होगा कि क्या लखनऊ उलटफेर कर पाती है या नहीं. क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा है. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं.
15.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 172/1
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 42 में चाहिए 57
रोहित शर्मा का प्रहार जारी है. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. अब मुंबई को जीत के लिए 42 गेंद नें जीत के लिए 57 रन चाहिए. रोहित शर्मा शतक की ओर हैं. चोटिल होकर वापसी कर रहे रोहित अद्भुत पारी खेल रहे हैं.
13.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 172/1
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 48 में चाहिए 71
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 229 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई मजबूत स्थिति में है. अब 48 गेंद में जीत के लिए 78 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 9 के नीचे आ चुका है और मौजूदा रन रेट 13 के ऊपर का है. रोहित के साथ दूसरे छोर पर तिलक वर्मा हैं. रोहित धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं. अग वो ऐसे ही खेलते रहे तो मुंबई काफी पहले मैच जीत जाएगी.
12.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 158/1
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: रिकेल्टन आउट
रेयान रिकेल्टन को जाना होगा. उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिल रहा है. मोहसिन खान ने लखनऊ को ब्रेकथ्रू दिलाया. जोश इंग्लिस ने कैच किया. रोहित ने भी उन्हें बधाई दी. बाएं हाथ के ओपनर की शानदार पारी का अंत. ऑफ़ स्टम्प के बाहर तेज़ गेंद, रिकेल्टन ने फ्रंट फुट से ड्राइव किया. गेंद को मिडिल किया लेकिन एक्स्ट्रा कवर पर खड़े खिलाड़ी को कैच दे बैठे. इंग्लिस ने कैच लिया. रेयन रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों के दम पर 83 रनों की पारी खेली.
10.5 ओवर: मुंबई इंडियंस 143/1
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 10 ओवर पूरे
10 ओवर पूरे हुए. मुंबई ने इस दौरान 127 रन बटोरे हैं. मुंबई बहुत अधिक पीछे नहीं है. मुंबई का जरूरी रन रेट 10.20 का है जबकि मौजूदा रन रेट 12.70 का है. मुंबई को 60 बॉल में जीत के लिए 102 रन चाहिए. रोहित और रिकेल्टन ऐसे ही खड़े रहे तो मुंबई 20 ओवर पहले ही मैच अपने नाम कर जाएगी. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं.
10.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 127/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा का अर्धशतक हुआ. छक्के के साथ पूरा किया पचासा और मुंबई के 100 रन भी पूरे हुए. रोहित ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया है और ये उनका आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज अर्द्धशतक है. पिछले ओवर से 23 रन आए हैं. रोहित के बाद रिकेल्टन ने बाउंड्री बटोरी.
9.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 121/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: रोहित अर्धशतक के करीब
रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब हैं. एक शॉर्ट दूर फिफ्टी से. जबकि रिकेल्टन का अर्द्धशतक पूरा हुआ. 22गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. मुंबई की तूफानी शुरुआत.
8.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 98/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: छक्कों में डील हो रही है
रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा छक्कों में डील कर रहे हैं. ओवर की तीसरी गेंद पर पहले रोहित ने छक्का लगाया जबकि पांचवीं गेंद पर रिकेल्टन ने हवाई फायर किया. आईपीएल 2026 में लखनऊ के खिलाफ पावरप्ले में यह किसी भी टीम का सबसे बेहतर प्रदर्शन है. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. मुंबई 100 के करीब है और रोहित-रिकेल्टन अपने अपने अर्द्धशतक के करीब हैं.
7.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 87/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: रोहित की तोड़फोड़
पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंकने आवेश खान आए थे और रोहित ने इनके ओवर में बाउंड्री की बरसात कर दी. पहले लगातार दो चौके लगाए और फिर दो छक्के. रोहित की तोड़फोड़ से मुंबई ने पावरप्ले में 71 रन बटोरे हैं. आखिरी ओवर से 21 रन आए.
6.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 50/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: मुंबई 50 पार
पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. मुंबई के 50 रन हुए. प्रिंस यादव का अच्छा ओवर रहा. सिर्फ 6 रन दिए. रोहित भी अब अपना गियर बदलेंगे.
5.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 50/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: पावरप्ले के दो ओवर बाकी
अब पावरप्ले के दो ओवर बाकी है. पिछले ओवर से 9 रन आए.मोहसिन खान लखनऊ को विकेट दिलाते हैं पावरप्ले में. लेकिन आज संघर्ष कर रह हैं. लखनऊ ने अगर अगले ओवर में विकेट नहीं निकाला तो रोहित और रिकेल्टन का रोकना मुश्किल हो जाएगा.
4.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 44/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: मोहम्मद शमी का महंगा ओवर
मोहम्मद शमी को इस ओवर में भी मार पड़ी है. ओवर से 14 रन आए. चौथी गेंद पर रिकेल्टन ने हवाई फायर किया.दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ा था.
3.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 35/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: रिकेल्टन का हवाई फायर
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: रेयान रिकेल्टन का हवाई फायर हुआ. इस ओवर से 11 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया. मोहसिन खान आए थे और उन्हें भी मार पड़ी है. रोहित और रिकेल्टन ऐसे ही कारनामे जारी रखना चाहेंगे.
2.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 21/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: मुंबई की अच्छी शुरुआत
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी हुई है. पहले ओवर से 10 रन बटोरे हैं. रिकेल्टन ने ओवर में दो चौके लगाए. फैंस रोहित को देखना चाहते हैं और जैसे ही उन्होंने अपना बैटिंग गार्ड लिया था, स्टेडियम में शोर सुनने वाला था.
1.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 10/0
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: मुंबई का रन चेज शुरू
मुंबई इंडियंस का रन चेज शुरू हुआ. रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की जोड़ी मौजूद है. लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. लखनऊ जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना चाहेगी.
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: मुंबई को 229 का लक्ष्य
जिस तरह से निकोलस पूरन ने प्रहार किया, उससे लखनऊ ने 8 ओवर में ही 123 रन बना लिए थे. लेकिन फिर मुंबई को उसके गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करवाई. 37 रन के अंदर 4 विकेट गंवाए. हालांकि, आखिरी में हिम्मत सिंह और मार्करम ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की. लखनऊ, जो लग रहा था कि 250 का स्कोर पार कर जाएगी, वो 20 ओवर में 228 रन बना पाई है. मुंबई को जीत के लिए 229 रन बनाने हैं. पिछले 5 ओवर से 53 रन आए हैं.
20.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 228/5
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: आज भी विकेटलेस रहे बुमराह
एक और मैच और एक बार फिर विकेट का विकटों का खाता नहीं खुला है. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. हिम्मत सिंह ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया. पिछले ओवर से 7 रन आए.
19.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 222/5
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: हिम्मत दिखा रहे हिम्मत
हिम्मत सिंह अपनी हिम्मत दिखा रहे हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. मार्करम और हिम्मत के बीच साझेदारी 50 पार हुई. लखनऊ अब भी 250 के करीब पहुंच सकती है.
18.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 206/5
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 3 ओवर बाकी
अब केवल 3 ओवर बाकी हैं. यह इस सीजन लखनऊ का सबसे बड़ा स्कोर है. जबकि बुमराह 15वें ओवर के बाद फील्ड से बाहर जा चुके हैं. लगता नहीं कि वो वापस आएंगे. लखनऊ का स्कोर 200 पार हुआ.
17.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 206/5
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: लखनऊ 200 के करीब
लखनऊ का स्कोर 200 के करीब है. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. गजनफर ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर हिम्मत सिंह ने चौका लगाया. जबकि पांचवीं गेंद पर छक्का आया.
16.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 192/5
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 5 ओवर बाकी
अब केवल 5 ओवर बाकी हैं. एक समय लखनऊ, जो 300 का स्कोर पार सकती दिख रही थी, वो इस समय संघर्ष कर रही है. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं.
15.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 171/5
MI vs LSG Live Score, IPL 2026: 7 रन आए बुमराह के ओवर से
जसप्रीत बुमराह के इस ओवर से 7 रन आए हैं, जिसमें तीन एक्स्ट्रा हैं. अब आखिरी के 6 ओवर बाकी हैं और लखनऊ की कोशिश 250 के आस-पास रहने की होगी. मार्करम को कमाल करना होगा.
14.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 171/5
MI vs LSG Live Score: एक और नो बॉल
दिन की तीसरी और आईपीएल 2026 की 8वीं नो बॉल बुमराह से. फ्री हिट जारी है. पिछली गेंद वाइड थी. इस पर सिंगल आया.
MI vs LSG Live Score: अनलकी रहे बुमराह
बुमराह ने शिकार कर लिया था. हिम्मत सिंह पवेलियन जा रहे थे, लेकिन तभी हूटर बजा और अंपायर का नो-बॉल का इशारा. यह आज की उनकी दूसरी नो बॉल है. कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर बिल्कुल भी खुश नहीं है. वो कह रहे हैं कि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, आपको इसकी इजाजत बिल्कुल भी नहीं है.
13.3 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 165/5
MI vs LSG Live Score: मुंबई की अच्छी वापसी
MI vs LSG Live Score: अक्षत रघुवंशी आउट
चलिए अक्षत रघुवंशी आउट हुए. लखनऊ ने 37 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए हैं. 8 ओवर में 123 से 12.1 ओवर में 160 पर आधी टीम लौट चुकी है. रघु शर्मा ने शिकार किया. जेस से एक पर्चा निकाला है और दिखाया है. अक्षत रघुवंशी सोच-समझकर पिच पर आगे बढ़े और गेंद के अंदर आने पर बीट हो गए. उन्होंने डिफेंसिव तरीके से गेंद को दूर धकेलने की कोशिश की. लेकिन उनका बल्ला पैड से टकराया. गेंद पैड से लगी, फिर अंदरूनी किनारा लगा और फिर बॉलर के पास वापस चली गई. आसान रिटर्न कैच. अक्षत रघुवंशी 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए.
12.1 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 160/5
MI vs LSG Live Score: गजनफर का अच्छा ओवर
गजनफर का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. क्रीज पर अक्षत रघुवंशी और मार्करम की जोड़ी मौजूद है. लखनऊ को अगर 250 के स्कोर तक पहुंचना है तो मार्करम का आखिरी तक क्रीज पर टिकना जरूरी है. पूरन के तूफान से लखनऊ अच्छी स्थिति में है और वो 250 का स्कोर छू सकती है. 12 ओवर के अंदर उसका स्कोर 150 पार है.
12 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 160/4
MI vs LSG Live Score: ऋषभ पंत आउट
ऋषभ पंत आउट हुए. चलिए उनकी पारी समाप्त हुई. रयान रिकेल्टन ने कैच किया. ओवर द विकेट आए गजनफर. एक तेज़ वाइड, पंत कट करने के लिए गए. यह कट करने के लिए छोटी गेंद नहीं थी. गेंद बल्ले को छूती हुई कीपर के हाथों में गई. कीपर ने तेज़ी से कैच लिया. लखनऊ ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया. ऋषभ पंत 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया.
10.4 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 148/4
MI vs LSG Live Score: लखनऊ ने 10 ओवर में कूटे 141 रन
निकोलस पूरन और मिचेल मार्श आउट हुए हैं और क्रीज पर दो नए बल्लेबाज ऋषभ पंत और एडन मार्करम हैं. लगता है दोनों ही डग आउट से ही जम कर आए हैं. पिछले ओवर से 14 रन आए. रघु शर्मा के ओवर की दूसरी गेंद पर पंत ने जबरदस्त छक्का जड़ा. लखनऊ ऐसे ही खेलते रही तो क्या 300 क्या, उसके पार भी चली जाएगी. मुंबई की नजरें इस दोनों के विकेट पर होंगी.
10.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 141/3
MI vs LSG Live Score: मिचेल मार्श आउट
कॉर्बिन बॉश ने ओवर का दूसरा शिकार किया. डीप मिड-विकेट पर नमन धीर ने कैच किया. बॉश का शानदार ओवर. उन्होंने एक ही ओवर में दोनों सेट बैटर - पूरन और मार्श - को आउट किया. हार्ड लेंथ- कंधे की ऊंचाई के आसपास 138.7 किमी की रफ्तार से आई. मार्श ने इस पर फ्लैट पुल मारा. गेंद सीधे डीप मिड-विकेट पर धीर के हाथों में गई. मिशेल मार्श अर्द्धशतक से चूक गए. उन्होंने 25 गेंदों में 44 रन बनाए. 4 चौके और 3 छक्के लगाए.
8.5 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 125/3
MI vs LSG Live Score: निकोलस पूरन आउट
लखनऊ को दूसरा झटका लगा. निकोलस पूरन आउट हुए. कॉर्बिन बॉश को सफलता मिली. रिकेल्टन ने कैच किया. मुंबई इंडियंस को इस विकेट से राहत मिली होगी. बॉश ने खतरनाक पूरन को वापस भेजा और पार्टनरशिप तोड़ी. एक शानदार पारी का अंत हुआ. यह गेंद पिछले ओवर में चाहर की शॉर्ट बॉल जैसी ही थी, लेकिन बॉश की पेस ज़्यादा थी और उन्होंने पूरन के लिए मजबूर किया. गेंद ग्लव को छूती हुई निकल गई और बाकी काम रिकेल्टन ने स्टंप के पीछे किया. लाइन लेग-स्टंप के आस-पास थी. निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन बनाए. पारी के दौरान 8 छक्के और सिर्फ 1 चौका लगाया.
8.1 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 123/2
MI vs LSG Live Score: लखनऊ ने रचा इतिहास
निकोलस पूरन आज पूरी कसर निकाल रहे हैं. 7 ओवर हुए हैं और टीम ने 100 का स्कोर पार कर लिया है. लखनऊ को 6.5 ओवर लगे, 100 के लिए, यह आईपीएल इतिहास में टीम का सबसे तेज 100 है. लखनऊ ने इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ 2025 में 7.3 ओवर में 100 का स्कोर छुआ था. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. पूरन ने ओवर में दो छक्के जड़े.
8.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 123/1
MI vs LSG Live Score: निकोलस पूरन का तूफानी अर्धशतक
निकोलस पूरन ने सिर्फ 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है. दीपक चाहर आए. छक्के के साथ स्वागत किया और इसके साथ ही पचास रन पूरे हुए. यह इस सीजन उनका पहला अर्द्धशतक है. इस विस्फोटक बल्लेबाज को रंग में देखकर लखनऊ खुश होगी.
7.1 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 112/1
MI vs LSG Live Score: पूरन अर्धशतक के करीब
निकोलस पूरन तूफानी अर्धशतक के करीब हैं. 15 गेंदों का सामना किया है उन्होंने अभी तक और 47 रन बना चुके हैं. दूसरे छोर पर मिचेल मार्श भी प्रहार किए जा रहे हैं. इस ओवर से 16 रन आए हैं. मुंबई को यहां पर दूसरे विकेट की तलाश है. कार्बिन बोश को पहले पूरन ने छक्का लगाया, फिर मिचेल मार्श ने.
6.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 106/1
MI vs LSG Live Score: लखनऊ का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
90/1 बनाम MI, वानखेड़े, 2026*
80/1 बनाम CSK, चेन्नई, 2023
77/1 बनाम SRH, हैदराबाद, 2025
74/2 बनाम PBKS, मोहाली, 2023
72/0 बनाम GT, अहमदाबाद, 2023
MI vs LSG Live Score: पावरप्ले में कूटे 90 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज कमाल कर दिया है. पावरप्ले में 90 रन कूट दिए हैं. 'क्लासिक पूरन'. उनके इसी रंग को देखने के लिए लखनऊ के फैंस इंतजार कर रहे थे. गजनफर के ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. यह आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स का सबसे बड़ा स्कोर है.
6.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 90/1
MI vs LSG Live Score: पूरन का प्रहार
आज निकोलस पूरन मार रहे हैं. विल जैक्स के ओवर में उन्होंने तीन छक्के जड़े हैं. पिछले ओवर से 20 रन आए. छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की. फिर ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया. लखनऊ के लिए पावरप्ले अभी तक अच्छा जा रहा है. अभी पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है.
5.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 71/1
MI vs LSG Live Score: लखनऊ 50 पार
लखनऊ का स्कोर 50 पार हुआ. पावरप्ले में अभी दो ओवर बचे हैं. बुमराह के पिछले ओवर से 21 रन आए हैं. मिचेल मार्ष ने ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया है. वहीं इंग्लिश के आउट होने के बाद पंत नहीं बल्कि पूरन आए हैं.
4.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 51/1
MI vs LSG Live Score: गजनफर आए, विकेट लाए
एक गेंदबाज, जिसने मुंबई के फैंस को इस सीजन निराश नहीं किया है वो हैं गजनफर. उन्होंने आज फिर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. जोश इंग्लिस आउट. सूर्यकुमार यादव ने कैच लिया. दो चौके खाए थे, इससे पहले. कैरम बॉल थी, 93.2 किमी/घंटा से, पुल खेलने के लिए गए थे इंग्लिश, गेंद इतनी शॉर्ट नहीं थी. इसे मिड-विकेट के ऊपर से मारने की कोशिश नहीं की. डीप मिड पर एक फील्डर था, इसलिए इंग्लिस ने सीधे बल्ले से मिड-ऑन के ऊपर से पुल करने की कोशिश की, लेकिन चूक गए. जोश इंग्लिस 5 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 3 चौके लगाए.
2.3 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 29/1
MI vs LSG Live Score: बुमराह का महंगा ओवर
जसप्रीत बुमराह अपना मिडास टच खो चुके हैं. पहले ही ओवर में 10 रन दिए. ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लिश ने चौका लगाया तो ओवर की आखिरी गेंद पर मार्श ने. बता दें, मार्श और इंग्लिश की जोड़ी, इस सीजन लखनऊ द्वारा ओपनिंग के लिए आजमाई गई चौथी ओपनिंग जोड़ी है. मुंबई ने इस सीजन पांच ओपनिंग जोड़ी आजमाई हैं.
2.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 21/0
MI vs LSG Live Score: पहले ओवर से आए 11 रन
इस सीजन मुंबई ने 24 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है जो किसी एक सीजन में किसी भी टीम द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे अधिक हैं. दीपक चाहर के पहले ओवर से 11 रन आए हैं. मार्श और इंग्लिश की कोशिश लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी.
1.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 11/0
MI vs LSG Live Score: पहले ओवर से आए 11 रन
इस सीजन मुंबई ने 24 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है जो किसी एक सीजन में किसी भी टीम द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे अधिक हैं. दीपक चाहर के पहले ओवर से 11 रन आए हैं. मार्श और मार्करम की कोशिश लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी.
1.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 11/0
MI vs LSG Live Score: लखनऊ की बैटिंग शुरू
लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू हुई. क्रीज पर जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी मौजूद है. मुंबई के लिए दीपक चाहर गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
MI vs LSG LIVE Score, IPL 2026: लखनऊ की बैटिंग शुरू
लखनऊ ने शुरू की बल्लेबाजी, मार्श और इंगलिस क्रीज पर
MI vs LSG Live Score: रोहित इन- हार्दिक आउट
टॉस के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक फिट नहीं है ऐसे में वो आज के मैच में बाहर है. कार्यवाहक कप्तान सूर्या. साथ ही उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा आज के मैच में खेल रहे हैं. रोहित इम्पैक्ट सब हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.
MI vs LSG Live Score: टॉस का समय
टॉस का टाइम हुआ. आज मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव आ रहे हैं. लगता है कि हार्दिक पांड्या आज नहीं खेल रहे हैं. थोड़ी देर में हमें कारण पता चल जाएगा.
MI vs LSG LIVE Score: सीजन बीत गया लेकिन प्लेइंग XI नहीं मिली
मुंबई ने मौजूदा सीजन में 9 मैच खेले हैं और 23 खिलाड़ियों को आजमा लिया है. कहना गलत नहीं होगा कि सीजन खत्म होने को आया है और टीम को अभी तक अपनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन नहीं मिली है और टीम का प्रदर्शन इस ओर इशारा करता है.
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ के 48 करोड़ स्वाहा!
ऋषभ पंत और निकोलस पूरन, इन दोनों की एक सीजन के लिए आईपीएल सैलरी 48 करोड़ हैं. लेकिन दोनों इस सीजन टीम की सबसे कमजोर कड़ी हैं. मौजूदा सीजन में पंत का 27 और पूरन का 10 का एवरेज है. LSG के बैटिंग लाइन-अप में बड़े बदलाव की ज़रूरत है, जो अगले साल के ऑक्शन में हो सकता है.
MI vs LSG LIVE Score: रेयान रिकेल्टन पर टिकी मुंबई
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस सीजन रेयान रिकेल्टन पर निर्भर है. वह टीम के लिए मौजूदा समय में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 37 रन बनाए थे. उन्होंने 7 पारियों में अभी तक 49.5 की औसत से 178 रन बनाए हैं. जबकि दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज नमन धीर हैं. जिनके नाम 9 पारियों में 233 रन हैं.
MI vs LSG LIVE Score: क्या रोहित खेलेंगे आज?
सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या रोहित शर्मा आज का मुकाबला खेल रहे हैं या नहीं. ताजा तस्वीरों में दिखा कि रोहित आए और उन्होंने पिच का मुआयना किया है. प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे? थोड़ी देर में हमें इसका पता चल जाएगा.
MI vs LSG LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
दीप दासगुप्ता और एरॉन फिंच ने प्रसारणकर्ता के लिए पिच रिपोर्ट पेश करते हुए कहा,"लाल मिट्टी की पिच पर काफ़ी घास है. यह एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू रहा है. इस पर बस थोड़ी सी घास है, और यह अच्छी हरी घास भी है, इसलिए उम्मीद करें कि शुरुआत में थोड़ी मूवमेंट होगी. विकेट पर थोड़ी नमी है. स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिलेगी. कुल मिलाकर, ऐसा लग रहा है कि यह एक शानदार बैटिंग विकेट होने वाला है. हमने इस सीज़न में और पहले भी यही देखा है. बैटिंग के लिए सच में अच्छी सरफेस है और वह घास टॉपसॉइल को सही रखती है, जिससे बैटिंग करना बहुत बेहतर हो जाता है. टॉस जीतकर टीम बैटिंग करना चाहेगी."
MI vs LSG LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर मुंबई और लखनऊ के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों के बीच अभी तक सिर्फ 8 मैच हुए हैं और लखनऊ ने 6 बार जीत दर्ज की है जबकि मुंबई सिर्फ 2 मौकों पर जीत पाई है. लखनऊ की कोशिश एक बार फिर मुंबई को हार का स्वाद चखाने की होगी.
MI vs LSG LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
MI vs LSG LIVE Score: आज बड़ा मुकाबला
वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला खेला जाना है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए आज के मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है.