विज्ञापन
6 years ago

MI vs KKR IPL Match : आईपीएल-2020 (IPL 2020) के अंतर्गत शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा साबित हुआ. रोहित शर्मा की टीम ने मैच में केकेआर को (MI vs KKR)   पूरी तरह से तहस-नहस करते हुए आठ विकेट के अंतर से जीत हासिल की. मैच मुंबई टीम के लिए इस कदर आसान रहा कि उसने 19 गेंद शेष रहते 149 रन का टारगेट हासिल कर लिया. MI की जीत के हीरो क्विंटन डिकॉक रहे जिन्‍होंने महज 44 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली. कप्‍तान रोहित शर्मा ने भी 35 रन (36 गेंद, पांच चौके, एक छक्‍का) का योगदान दिया. इन दोनों बल्‍लेबाजों ने MI को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की. रोहित के बाद मुंबई ने दूसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गंवाया. डिकॉक के साथ हार्दिक पंड्या (21 रन, 11 गेंद, तीन चौके और एक छक्‍का) ने नाबाद रहते हुए जीत की औपचारिकता पूरी की. मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने पैट कमिंस के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे लेकिन यह स्‍कोर मुंबई के लिए बेहद आसान साबित हुआ. आज की इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में पहले स्‍थान पर पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दोनों ही टीमों के आठ मैचों में छह जीत के साथ 12-12 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर MI  पहले नंबर पर है. केकेआर अंकतालिका में आठ मैचों में चार जीत और इतनी ही हार के साथ चौथे नंबर पर हैं. कोलकाता टीम के आठ अंक हैं.क्विंटन डिकॉक को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

इससे पहले, अबू धाबी के शेख जायद स्‍टेडियम पर केकेआर के नए कप्‍तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी लेकिन तीसरे ही ओवर में टीम ने ओपनर राहुल त्रिपाठी का विकेट गंवा दिया. इसके बाद नीतीश राणा, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल भी बड़े पारी खेले बगैर आउट हो गए. 61 के स्‍कोर पर पांच विकेट गंवाते हुए केकेआर तमाम मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसा लग रहा था कि टीम 120-125 के आसपास का स्‍कोर ही बना पाएगी. संकट के इस वक्‍त पर मुख्‍यत: बॉलर के रूप में ही पहचाने जाने वाले कमिंस (नाबाद 53) के जोरदार पारी खेली और टीम को 150 रन के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. कमिंस और मोर्गन (नाबाद 39) ने छठे विकेट के लिए नाबाद 87 रनों की भागीदारी की.  MI के लिए राहुल चाहर ने दो विकेट लिए जबकि बोल्‍ट, कुल्‍टर नाइल व जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला. (SCORECARD)

IPL 2020 Match Between Mumbai Indians And Kolkata Knight Riders, Straight From The Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IPL Live Score, MI Vs KKR, MI Vs KKR Live Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com