IPL 2021: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI Vs KKR) के बीच मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने जीत लिया. मंगलवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों की पत्नी की एक तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Photo) हुई. जहां वो मोबाइल को देखते हुए सरप्राइजिंग रिएक्शन दे रही हैं. मुंबई इंडियंस ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा नजर आ रही हैं.
तस्वीर में नताशा पिंक टॉप में नजर आ रही हैं. उनके हाथ में मोबाइल है, जिसे तीनों हैरानी से देख रही हैं. तस्वीर वायरल होते ही फैन्स पूछ रहे थे कि वो मोबाइल पर ऐसा क्या देख रही थीं. मुंबई इंडियंस ने तस्वीर पोस्ट करते हुए इसका खुलासा किया है. फ्रेंचाइजी ने दो तस्वीर की स्लाइड पोस्ट शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'लेफ्ट स्वाइप करिए और देखिए मोबाइल पर क्या देखा जा रहा था.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दूसरी स्लाइड में रोहित शर्मा की तस्वीर थी, जिसमें वो गेंदबाजी करते दिख रहे थे. बता दें, इस मैच में रोहित शर्मा ने गेंदबाजी की थी. वो भले ही विकेट न ले पाए हों, लेकिन चर्चा में काफी रहे.
कल पोस्ट किए जाने के बाद से, तस्वीर ने 5 लाख से अधिक 'लाइक' और सैकड़ों कमेंट्स एकत्र किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा लगता है जब रोहित शर्मा फील्ड पर उतरते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉलिंग देखते हुए रितिका का रिएक्शन देखने लायक था.'
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से हराया था. क्रुणाल पांड्या ने किफायती गेंदबाजी की और अपने चार ओवरों में सिर्फ 13 रन दिए और शाकिब अल हसन का विकेट चटकाया. राहुल चाहर अपने चार ओवरों में 4-27 के आंकड़े के साथ लौटे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं