विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2024

"नाम सचिन का पर स्टाइल विराट का', U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धमाकेदार पारी खेलने वाले सचिन धास के कोच ने बताया

Sachin Dhas father interview साउथ अफ़्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत के 4 विकेट पर 32 के स्कोर के गिर गए थे. जिसके बाद सबने 2002 के नैटवेस्ट फ़ाइनल की तरह ही अंडर-19 भारतीय टीम से भी उम्मीदें छोड़ दी थीं. लेकिन कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने मिलकर कमाल की पारी खेली और ..

"नाम सचिन का पर स्टाइल विराट का', U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धमाकेदार पारी खेलने वाले सचिन धास के कोच ने बताया
Sachin Dhas Profile: नाम सचिन का अंदाज कोहली का

Sachin Dhas Profile: साउथ अफ़्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में  भारत के 4 विकेट पर 32 के स्कोर के गिर गए थे. जिसके बाद सबने 2002 के नैटवेस्ट फ़ाइनल की तरह ही अंडर-19 भारतीय टीम से भी उम्मीदें छोड़ दी थीं. लेकिन कप्तान उदय सहारन और सचिन धास (Sachin Dhas, Uday Saharan) ने मिलकर भारत को रोमांचकारी जीत दिला दी. दोनों ने मिलकर  171 रनों की पार्टनरशिर की और भारत को जीत के दरावाजे पर लाकर खड़ा कर दिया.  सचिन और कप्तान उदय ने अंडर-19 में इतिहास बना दिया.  ये और बात है कि 19 साल के महाराष्ट्र के सचिन अपने शतक से चूक गए. लेकिन आखिरी में कप्तान सहारण ने 81 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचा दिया. भारतीय टीम यह मैच 2 विकेट से जीतने में सफल रही. मैच के बाद सचिन ने अपने पिता से बात की और मैच को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं. (Meet India's U19 World Cup Star Sachin Dhas From Beed) 

अपने पिता संजय धास (Sachin Dhas father interview)  से मैच के बाद बात करते हुए सचिन ने कहा, "मैच में मैं डर रहा था. लेकिन 19वें ओवर में राइलि नॉर्टन को तीन बाउंड्री लगाई (कवर ड्राइनव, स्ट्रेट ड्राइव और पुल शॉट) और मेरा आत्मलिश्वास लौट आया." उन्होंने अपने पिता से कहा कि वो अपना जन्मदिन (3 फ़रवरी) का जश्न अब वर्ल्ड कप के बाद ही मनाएंगे. मैच के बाद सचिन ने अपने कोच शेख अज़हर शेख यूसुफ़ को भी व्हाट्सएप किया कि उन्हें शतक पूरा नहीं कर पाने का गुस्सा है, लेकिन टीम की जीत ने शतक से चूकने की टीस ख़त्म कर दी है.  

नाम है सचिन का लेकिन खेलते हैं विराट कोहली के जैसे

कोच (Sachin Dhas Coach)  शेख अज़हर शेख यूसुफ़ कहते हैं, "सचिन का नाम बेशक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  पर रखा गया और सचिन को देखकर ही वो बड़े हुए. लेकिन सचिन धास विराट (Virat Kohli) की तरह ज़्यादा  खेलते हैं." कोच शेख अज़हर ने उन्हें फ़ाइनल के लिए सलाह भी दी है कि  वो बस क्रॉस बैट कोई शॉट ना खेलें. कोच शेख अज़हर कहते हैं, "वो जब चार-साढ़े चार साल का था तब मेरे पास आया था. उसमें गेम को लेकर ग़ज़ब का फ़ोकस है. जब अंडर-14 में उसके सेलेक्शन नहीं हो रहा था, तब भी आकर वो लगातार मेहनत करता रहता था."

कोच बताते हैं कि सचिन को पतंग उड़ाने का ग़ज़ब का शौक है. कोच ने आगे कहा कि,  "वो सपने भी देखते हैं और एक दिन टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं. इस वर्ल्ड कप के लिए सचिन ख़ास तैयारी के साथ गए हैं और उनकी मेहनत रंग ला रही है." 

सेमीफ़ाइनल में महाराष्ट्र में बीड के सचिन धास ने अपनी पारी से क्रिकेट सर्किट में अपने टेम्परामेंट या तेवर का लोहा मनवाया है. कप्तान उदय सहारन के साथ पांचवें विकेट के  लिए 171 रनों की साझेदारी की और 43वें ओवर में केवान मफाका की गेंद पर आउट हुए. लेकिन सचिन ने 121 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्का लगाकर 96 रन बनाकर एक उम्दा फ़िनिशर की तरह टीम को जीत की दहलीज़ तक ले आए.  

यह भी पढ़ें: 

IND vs ENG: बाकी के टेस्ट मैचों के लिए विराट कोहली की होगी भारतीय टीम में वापसी ? राहुल द्रविड़ ने दिया जवाब

"पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने बताया, क्यों जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने पर बेन स्टोक्स ने बल्ला छोड़ दिया था Jasprit Bumrah'

आज की युवा पीढ़ी को शायद याद ना हो कि 2002 के नैटवेस्ट फ़ाइनल में भारतीय सीनियर टीम ने 5/146 से 326/8 का सफ़र तय किया था और टीम को एक यादगार जीत दिलाई थी.  मौजूदा अंडर-19 टीम ने भी टूर्नामेंट में अबतक कमाल की क्रिकेट का मुज़ाहिरा किया है. फ़ैंस हाल ही में वर्ल्ड कप फ़ाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों फ़ाइनल और ख़िताब गंवाते देख चुके हैं. मगर इस टीम से फ़ैंस रिकॉर्ड छठे ख़िताब का इंतज़ार कर रहे हैं.  उन्हें पता है ये मुमकिन है. ये जेनरेशन नेक्स्ट है. ये यंगिस्तान है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com