युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 12 अप्रैल को घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के अगले आईपीएल मैच में नहीं खेल पाएंगे. एलएसजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह पूरे सप्ताह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे. मयंक को रविवार रात लखनऊ में एलएसजी की गुजरात टाइटंस पर 33 रन की जीत के दौरान को चोट लग गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एलएसजी के सीईओ विनोद बिष्ट ने जारी बयान में कहा,"मयंक को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ और एहतियात के तौर पर हम अगले सप्ताह तक उसके कार्यभार का प्रबंधन कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही मैदान पर देखेंगे." बिष्ट के बयान का मतलब यह है कि मयंक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलएसजी के इस सप्ताहांत (14 अप्रैल) में होने वाले मैच से भी बाहर रह सकते हैं.
तेज गेंदबाजों के पेट के निचले हिस्से की चोटों को ठीक होने में अधिक समय लगता है ऐसे में देखना होगा कि वह कब तक मैदान पर वापसी करते हैं. मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे लेकिन टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाने से पहले वह अपने ओवर में केवल दो बार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गेंदबाजी कर पाये. उन्होंने अपने इस ओवर में 13 रन दिये.
वह इसी चोट के कारण वह दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी सत्र के दौरान भी बेंच पर ही बैठे रहे. मयंक अपने करियर में टखने और हैमस्ट्रिंग की चोटों से जूझते रहे थे. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सत्र में अपना आईपीएल पदार्पण किया था और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर प्रभावित किया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने दूसरे आईपीएल मैच में इस गेंदबाज ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे जिसमें उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इस आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी थी. उन्होंने अभी तक तीन मैचों में छह विकेट चटकाये हैं. अपने पहले मैच में धमाकेदार गेंदबाजी करने वाले मयंक यादव ने इतिहास रचा था और वो आईपीएल के इतिहास में अपने पहले दो मैचों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतने वाले पहले गेंदबाज बने थे.
अपने पहले दो मैचों में लगातार तीन विकेट लेने से उन्हें खिलाड़ियों की विशिष्ट सूची में प्रवेश करने में मदद मिली. यादव अपने पहले दो आईपीएल मैचों में से प्रत्येक में तीन से अधिक विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए. 21 वर्षीय तेज गेंदबाज अब इस रिकॉर्ड के मामले में लसिथ मलिंगा, अमित सिंह, मयंक मारकंडे और जोफ्रा आर्चर की सूची में शामिल हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "जडेजा के खिलाफ फील्डिंग में..." पैट कमिंस की 'दरियादिली' पर भड़के मोहम्मद कैफ, SRH के कप्तान से पूछे सवाल
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "हम जिन खिलाड़ियों को..." हैदराबाद से मिली हार के बाद CSK के कोच ने इस खिलाड़ी का किया सपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं