- 'अल जजीरा' की डॉक्यूमेंट्री में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पर लगाए गए आरोप
- इसके अनुसार, रांची टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल थे कुछ खिलाड़ी
- भारत के खिलाफ इस टेस्ट में ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया था शतक
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने एक तहकीकात संबंधी डॉक्यूमेंट्री में स्वयं को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों से जोड़े जाने पर हैरानी जताई है. वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सवेल ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों को मैदान पर होने वाले संदिग्ध कार्यक्रमों की सूचना दी थी. एक टीवी चैनल 'अल जजीरा' की ओर से जारी डॉक्यूमेंट्री में कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं इसमें बताया गया है कि भारत के खिलाफ 2017 में रांची में हुए टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल थे. इस मैच में टेस्ट टीम में वापसी के बाद मैक्सवेल ने पहला शतक लगाया था.
यह भी पढ़ें: रांची टेस्ट के दोनों दिन ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने खिलाड़ियों के चेहरे पर बिखेरी हंसी...
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस डॉक्यूमेंटी में हालांकि मैक्सवेल के नाम का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन मैच फुटेज के कारण उन पर थोड़ा सा संदेह गहरा गया है कि वह स्पॉट फिक्सिंग में शामिल दो खिलाड़ियों में से एक थे. मैक्सवेल ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने उन्हें वृत्तचित्र के प्रसारण की जानकारी दी लेकिन भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों ने उनसे इस मामले कोई सवालात नहीं किए.
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली
'एसईएन रेडियो' को दिए बयान में मैक्सवेल ने कहा, "मैं काफी हैरान था और साथ ही थोड़ा दुखी भी था. जिस खेल से हमेशा आपकी अच्छी यादें जुड़ी रहती हैं. ऐसे खेल में आप पर इस प्रकार के आरोप लगना दुखद है. मुझे अब भी वह पल याद है, जब टेस्ट टीम में वापसी कर मैंने अपना पहला शतक लगाने के बाद स्टीव स्मिथ को गले लगाया था." मैक्सवेल ने कहा, "इस प्रकार के आरोप बेहद निराशाजनक हैं. निश्चित तौर पर इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है. यह 100 प्रतिशत गलत हैं." (इनपुट: आईएएनएस)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं