ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपनी उम्दा बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीतने वाले हेडन आईपीएल में एक खास रोल में नजर आने वाले हैं. गुजरात टाइटंस की टीम ने 19वें सीजन के लिए उन्हें अपनी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले उन्होंने बताया है कि क्रिकेट की दुनिया में खेले जाने खूबसूरत शॉट को कौन सा बल्लेबाज बेहद खूबसूरती के साथ खेलता है.
गुजरात टाइटंस की टीम ने मैथ्यू हेडन का एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव के लिए अपने शिष्य और जीटी के कप्तान शुभमन गिल का नाम लिया. उनका मानना है कि गिल का बेजोड़ संतुलन और ऊंची कोहनी इस शॉट के लिए उन्हे परफेक्ट बनाती है. इसके अलावा कवर ड्राइव के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 'मिस्टर क्रिकेट' नाम से मशहूर माइकल हसी का चुनाव किया.
हेडन ने स्क्वायर कट का बादशाह वीरेंद्र सहवाग को बताया है. वहीं पुल शॉट के सवाल पर रिकी पोंटिंग का नाम लिया है. लेट कट के लिए उन्होंने सचिन तेंदुलकर का चुनाव किया है. फ्लिक शॉट का महारथी एडम गिलक्रिस्ट को बताया है. हेडन से जब पुछा गया कि स्वीप शॉट का उस्ताद कौन है? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने खुद का नाम लिया.
जीटी के किस बल्लेबाज को अपना मंगूस बैट देना चाहेंगे हेडन?
हेडन से जब पुछा गया कि वह जीटी के किस बल्लेबाज को मंगूस बैट के योग्य मानते हैं तो उन्होंने राहुल तेवतिया का नाम लिया. उन्होंने कहा, 'अगर मुझे जीटी के किसी खिलाड़ी को अपना मंगूस बैट देना पड़े तो वह राहुल तेवतिया होगें. उनमें गजब की ताकत है… वह इसे एक दिन हासिल कर लेंगे.'
यह भी पढ़ें- SA(W) vs NZ(W): 52 गेंद में शतक, अमेलिया केर ने एक ही मैच में तीन बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं