विज्ञापन

मैट हेनरी का ICC टेस्ट रैंकिंग में धमाका, बुमराह के साथ दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने, 36 साल में पहले न्यूजीलैंड गेंदबाज

Update ICC Test Rankings: आईसीसी बॉलिंग टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इतिहास रचते हुए नंबर वन की रैंकिंग हासिल की है.

मैट हेनरी का ICC टेस्ट रैंकिंग में धमाका, बुमराह के साथ दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने, 36 साल में पहले न्यूजीलैंड गेंदबाज
Update ICC Test Bowler Rankings: मैट हेनरी का धमाका

Matt Henry, ICC Test Rankings:  मैट हेनरी 36 साल में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले न्यूज़ीलैंड के सिर्फ़ दो अन्य गेंदबाज़ों ने रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया  था. वह गेंदबाज जैक काउई (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) थे. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रन की जीत में 10 विकेट लेने वाले हेनरी के बुमराह के बराबर अंक हो गए हैं और वे संयुक्त रूप से नंबर एक स्थान पर हैं. इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जो रूट फिर से टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर आ गए हैं. 

टॉप 5 टेस्ट  बॉलिंग रैंकिंग

  1. 870 - मैट हेनरी
  2.  870 - जसप्रीत बुमराह
  3. 838 - मिशेल स्टार्क
  4.  832 - पैट कमिंस
  5. 825 - मार्को जेनसन

जो रूट नंबर वन पर , टॉप 5 टेस्ट बैटिंग रैंकिंग

  1. 871 - जो रूट
  2. 866 - हैरी ब्रूक
  3.  853 - ट्रैविस हेड
  4.  831 - स्टीव स्मिथ
  5.  781 - कामिंदु मेंडिस 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मैट हेनरी ने रचा इतिहास

हेनरी के 870 रेटिंग पॉइंट्स, न्यूजीलैंड के किसी भी बॉलर की ओर से हासिल किए गए पॉइंट्स में दूसरा सबसे ज़्यादा हैं, उनसे आगे सिर्फ सर रिचर्ड हैडली हैं, जिन्होंने 1985 में 909 पॉइंट्स  हासिल किया था. उनकी इस कामयाबी ने न्यूज़ीलैंड के 36 साल के इंतज़ार को खत्म कर दिया है.वह जैक कोवी (1947) और रिचर्ड हैडली के बाद टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले तीसरे कीवी बॉलर बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास,  पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Cricket Council, Cricket, Matthew James Henry, New Zealand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com