भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने हों और उनके बीच कोई झड़प ना देखने को मिले. ऐसा कम ही होता है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज़ पर कंगारू टीम ने 2-1 से कब्ज़ा कर लिया है. वहीं सीरीज़ के तीसरे और आखिरी वनडे मैच एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट कोहली व मार्कस स्टोइनिस (Kohli-Stoinis) के बीच एक झड़प देखने को मिली. हालांकि मामला ज्यादा बड़ा नहीं था. उसी समय खत्म भी हो गया. लेकिन वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि ये वाक्या भारतीय पारी के 21वें ओवर में देखने को मिला. जब के एल राहुल को एक डॉट गेंद डालने के बाद स्टोइनिस (Marcus Stoinis) वापस अपने रनअप की तरफ जा रहे थे तभी विराट कोहली (Virat Kohli) उनसे टकरा जाते हैं. कोहली ने उन्हें गुस्से से घुरा भी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. बल्कि वे मुस्कुराते हुए आगे निकल गए. इस तरह से बिना किसी झगड़े के मामला मज़ाक-मज़ाक में ही शांत हो गया. आमतौर पर ऐसा होता नहीं है क्योंकि खिलाड़ियों की एग्रेसिव एप्रोच इस तरह की घटनाओं के दौरान देखने को मिलती है. लेकिन यहां पर नज़ारा कुछ अलग ही था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Neeku k ramp ey ra @MStoinis 😒#INDvsAUS pic.twitter.com/TVBOrfI14n
— MR.LITTLEBOY (@SasidharSD5) March 22, 2023
बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ उनके रिलेशन बेहतर हुए हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इसके कई सबूत मिले जब कोहली सीरीज़ के दौरान स्टीव स्मिथ, मारनस लाबुशेन और नाथन लियोन के साथ फ्रेडली डिसकशन करते हुए नज़र आए. वनडे सीरीज में भी यही जारी रहा.
मैच की हाइलाइट्स
1.तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत लिया. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 270 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम केवल 248 रन ही बना सकी.
2.भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए. कोहली ने 54 रन की पारी खेली तो वहीं, हार्दिक ने 40 रन बनाए. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.
3.तीसरे वनडे में एक बार फिर सूर्या बिना रन बनाए पवेलियन लौटे, लगातार तीसरी बार सूर्या गोल्डन डक का शिकार बने हैं.
4.ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा ने 4 विकेट लिए तो वहीं, एश्टन एगर को 2 विकेट मिला.
5.इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन का स्कोर बनाया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाए थे. . मार्श ने 47 गेंद पर 47 रन की पारी खेली.
6.इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 38 रन बनाए. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस (25) और सीन एबॉट (26) रन बनाए जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम स्कोर बना पाने में सफल रही थी.
7.भारतीय गेंदबाजों ने मैच में शानदार गेंदबाजी की, खासकर कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने गजब की गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
8.कुलदीप ने 3 और हार्दिक ने 3 विकेट लिए, इसके साथ - साथ कुलदीप और हार्दिक के अलावा सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.
ये भी पढ़ें-
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती टीम बनी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं