विज्ञापन
Story ProgressBack

T20 World Cup 2024 में बनें रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड, विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने तो 'जग' ही जीत लिया

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने हैं. टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक ने कई खास उपलब्धि हासिल की है.

Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2024 में बनें रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड, विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने तो 'जग' ही जीत लिया
Indian Team

South Africa vs India, T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. 17 साल के सूखे को आखिरकार समाप्त करते हुए वह टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम करने में कामयाब हो गई है. फाइनल मुकाबले में 29 जून को उसकी भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई. यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई. इस प्रकार फाइनल मुकाबला रोहित एंड कंपनी 7 रन से अपने नाम करने में कामयाब रही. मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी बने, जो इस प्रकार है- 

जसप्रीत बुमराह बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

भारतीय टीम की खिताबी जीत में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अहम मौकों पर विकेट दिलाई. जिसके बदौलत टीम इंडिया मैच दर मैच सफलता की सीढ़ी आसानी से चढ़ती गई. उनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया है. 

शाहिद अफरीदी - 2007
तिलकरत्ने दिलशान - 2009
केविन पीटरसन - 2010
शेन वॉटसन - 2012
विराट कोहली - 2014
विराट कोहली - 2016
डेविड वॉर्नर - 2021
सैम कुर्रन - 2022
जसप्रीत बुमराह - 2024 

विराट कोहली ने एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' पाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. उनके नाम अब यह खास उपलब्धि पाने का रिकॉर्ड 16 बार है. वहीं यादव (15) दूसरे स्थान पर स्थित हैं.

16- विराट कोहली - 125 (मैच)
15 - सूर्यकुमार यादव - 68 
14 - रोहित शर्मा - 159 
14 - सिकंदर रजा - 86
14- मोहम्मद नबी - 129
14 - वीरनदीप सिंह - 78

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ एक खास लिस्ट में एंट्री ली है. दरअसल, इन तीनों टीमों ने ही टी20 वर्ल्ड कप में अबतक 2-2 बार ट्रॉफी उठाने का कारनामा किया है. 

वेस्टइंडीज - 2012 और 2016
इंग्लैंड - 2010 और 2022
भारत - 2007 और 2024 

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक जीत करने वाली टीम 

8 - भारत - 2024 
8 - दक्षिण अफ्रीका - 2024
6 - श्रीलंका - 2009
6 - ऑस्ट्रेलिया - 2010
6 - ऑस्ट्रेलिया - 2021

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत हासिल करने वाले कप्तान 

50 - रोहित शर्मा - भारत 
48 - बाबर आजम - पाकिस्तान 
45 - ब्रायन मसाबा - युगांडा 
44 - इयोन मोर्गन - इंग्लैंड 

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में बेस्ट इकोनॉमी

4.17 - जसप्रीत बुमराह - 2024
4.60 - सुनील नरेन - 2014
5.20 - वानिंदु हसरंगा - 2021
5.32 - शाहिद अफरीदी - 2009
5.33 - डैनियल विटोरी - 2007

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक विकेट

17 - फजलहक फारूकी - 2024 - अफगानिस्तान 
17 - अर्शदीप सिंह - 2024 - भारत 
16 - वानिंदु हसरंगा - 2021 - श्रीलंका 
15 - अजंता मेंडिस - 2022 - श्रीलंका 
15 - वानिंदु हसरंगा - 2022 - श्रीलंका 
15 - एनरिक नॉर्टजे - 2024 - दक्षिण अफ्रीका 
15 - जसप्रीत बुमराह - 2024 - भारत 

यह भी पढ़ें- 17 बरस बाद सपना पूराः रोहित, विराट, बुमराह, द्रविड़... आंसुओं में डूब गई पूरी टीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
T20 World Cup 2024 Final: जीत, जश्न, खुशी, आंसू और डांस, 'टीम इंडिया की इन 10 तस्वीरों से जानें फाइनल की कहानी
T20 World Cup 2024 में बनें रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड, विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने तो 'जग' ही जीत लिया
India vs SA T20 World Cup Suryakumar Yadav's boundary stunner in T20 World Cup final evokes memories of Kapil Dev's 83 grab
Next Article
Suryakumar Yadav: तब कपिल देव ने लिया था अब सूर्यकुमार यादव ने लपका 'ऐतिहासिक कैच', जिसने भारत को बनाया विश्व विजेता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;