विज्ञापन

दिल्ली कैपिट्ल्स को लगा बड़ा झटका, एनगिडी हुए चोटिल, एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

Lungi Ngidi hit his head on ground: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले से आई तस्वीरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी एक कैच लेने के बाद अपने सिर के बल गिरे, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से मैदान से बाहर लेकर जाया गया.

दिल्ली कैपिट्ल्स को लगा बड़ा झटका, एनगिडी हुए चोटिल, एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
Lungi Ngidi Injury

Lungi Ngidi hit his head on ground: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले से आई तस्वीरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी एक कैच लेने के बाद अपने सिर के बल गिरे, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से मैदान से बाहर लेकर जाया गया. हालांकि, एनगिडी जब बाहर गए, तब वह होश में थे और फिजियो से बातचीत कर रहे थे. एनगिडी के चोटिल होने के चलते मैच काफी देर तक रूका रहा. शुरुआत में यह नॉर्मल लगा, लेकिन जब फिजियो आए और उन्हें जांचा तो खिलाड़ियों के चेहरों पर चिंता साफ झलकने लगी. फ़िज़ियो और डॉक्टर साउथ अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ की जाँच कर रहे थे. इसके बाद मैदान पर स्ट्रेचर बुलाया गया. लेकिन इसके बाद मैदान पर एम्बुलेंस बुलाई गई. 

जीत के लिए 265 रन का पीछा कर रही पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या के शॉट पर मिड-ऑफ पर खड़े एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागे, लेकिन गेंद का सही अनुमान नहीं लगा सके और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े. इस दौरान उनका कंधा और सिर जोर से जमीन से टकराया. मैदान पर गिरते ही एनगिडी ने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और कुछ समय तक जमीन पर ही स्थिर रहे. वह कुछ मिनट तक मैदान पर लेटे रहे, जिसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए नेक ब्रेस लगाया गया.

कुछ समय बाद मैदान पर एंबुलेंस भी बुलानी पड़ी और चिकित्साकर्मी उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले गए. इस दौरान कैपिटल्स के खिलाड़ी चिंतित नजर आए और मैदान में सन्नाटा पसर गया. अरुण जेटली स्टेडियम का आउटफील्ड किसी चट्टान की तरह सख्त रहती है. डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स के चेहरों पर शिकन साफ तौर पर देखा गया. 

आईपीएल ने बताया कि 30 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत की थी, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.  आईपीएल ने 'एक्स' पर कहा,"दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी का सिर पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश करते समय जमीन से टकरा गया. सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया." इसमें कहा गया,"एनगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. विप्रज निगम ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट' (चोट लगने पर बदले जाने वाले खिलाड़ी) के तौर पर मैदान पर आए हैं."

यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, IPL 2026: 6,4,4,4,4,6...नीतीश राणा ने मचाया कोहराम, एक ओवर में कूटे 28 रन

यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, IPL 2026: किस्मत हो तो अक्षर पटेल जैसी...दिल्ली ने जीता लगातार 9वां टॉस, इस रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com