विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2013

पांच हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने धोनी

पांच हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने धोनी
फाइल फोटो
मोहाली:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में एक समय 76 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर संकट की स्थिति में पहुंच चुकी भारतीय टीम को अपने नाबाद धुआंधार शतकीय पारी की बदौलत भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।

इसके साथ ही कप्तान धोनी ने एक और कीर्तिस्तंभ को छू लिया है। शनिवार को नाबाद शतक लगाने वाले धोनी मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली के बाद अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान एवं दुनिया के सातवें कप्तान बन गए हैं।

इसके अलावा धोनी मोहाली के पीसीए ग्राउंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह धोनी का नौवां शतक है।

धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में भी शामिल किया जाता है, और शनिवार को खेली गई शतकीय पारी को उनकी बेहतरी पारियों में शुमार किया जाने लगा है।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी धोनी को लेकर उनके प्रशंसकों ने जमकर उनकी प्रशंसा की और अनोखी टिप्पणियां कीं।

ट्विटर पर धोनी के एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "धोनी के तीन हाथ हैं- लेफ्ट हैंड, राइट हैंड और बॉटम हैंड।"

पवेलियन ओपीनियन नाम से एक ट्विटर खाते पर की गई टिप्पणी के अनुसार, "अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय में जब से फुल स्टॉप शुरू हुआ, धोनी तब से अब तक के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं।"

रजनीश गुप्ता ने अपने ट्विटर खाते पर जानकारी साझा की, "सचिन तेंदुलकर के बाद अंतरराष्ट्रीय करियर में 250 छक्का लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने धोनी। वहीं सचिन को इतने छक्के लगाने के लिए जहां 780 पारियां खेलनी पड़ीं, वहीं धोनी ने 363वीं पारी में यह कारनामा कर दिखाया।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, धोनी का रिकॉर्ड, Mahendra Singh Dhoni, Indian Captain, भारतीय कप्तान