टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे दिग्गज पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भले ही टीम इंडिया के सबसे छोटे फॉर्मेट की प्लानिंग से बाहर हो चुके हों, लेकिन वह यह साबित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे कि वह अभी खत्म नहीं हुए हैं. और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) मोहम्मद शमी ने बुधवार को राजस्थान के खिलाफ ( LSG vs RR) इस बात को बहुत ही बखूबी अंदाज में साबित किया. और दो राय नहीं कि शमी ने ऐसी गेंद फेंकी कि यह अभी तक के सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक बन कर रह गया. धुरंधर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल लहराती गेंद पर विकेट के पीछे ऐसे कैच थमा बैठे कि मानो कोई टेस्ट मैच की स्विंग देख रहा हो!
Mohammed Shami🔥 back to back blows has nearly knocked RR out of this game !
— Cricket IQ (@S17Anurag) April 22, 2026
Sensational Shami is back ! Old is Gold 🪙!
Wicket maiden by Mohsin Khan!
RR in deep deep trouble! 🤧#LSGvsRR #LSGvRR #IPL2026pic.twitter.com/uH2BnNs0jZ
यशस्वी जायसाल का प्रचंड प्रहार!
मोहम्मद शमी राजस्थान की पारी की तीसरा ओवर लेकर आए, तो एक गेंद खाली जाने के बाद जायसवाल ने एक के बाद एक तीन लगातार चौके जड़कर शमी की चेहरे की मुस्कान गायब कर दी. एक से बढ़कर एक चौका! सुपर से ऊपर बल्लेबाजी, लेकिन ऐसे समय शमी ने अनुभव के खजाने का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए शानदार वापसी की.
शमी की शानदार वापसी
शमी ने अनुभव बटोरा, तो चौथी गेंद पर कंधा मारा. और लगातार तीन चौके लगाने वाले जायसवाल फंस गए. पुल करने की कोशिश में गेंद ग्लव्स से छुआ बैठे, तो विकेट के पीछे लपके गए. लेकिन इससे ठीक अगली गेंद पर जो हुआ, वह शमी के चाहने वालों को मंत्रमुग्ध कर गया. बाहर जाती गेंद पर ध्रुव जुरेल झूल गए! और बल्ले का किनारा लेती हुई गेंद पंत के हाथों में जा समाई. और लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर शमी ने दिखा दिया उनकी स्विंग पर मास्टरी खत्म नहीं हुई है. बहरहाल, हैट्रिक दर्ज नहीं कर सके. लेकिन उन्होंने कोटे के 4 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाकर बता दिया कि उन्हें चूका हुआ बिल्कुल भी न समझा जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं