- खोड़ा में सूर्या की मौत के बाद खोड़ा में तनाव कायम है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए है.
- गाजियाबाद पुलिस ने मामले में 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि दो आरोपी अभी भी फरार है.
- पोस्टमार्टम के बाद सूर्या का शव उनके घर पहुंच गया है, लेकिन परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इनकार किया है.
गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के हुई सूर्या चौहान की हत्या का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है. सूर्या के परिजनों की मांग है कि आरोपियों का इनकाउंटर हो, उनके घरों पर बुलडोजर चले. पोस्टमार्टम के बाद सूर्या का शव घर पहुंच गया है. लेकिन परिजनों ने सूर्या के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार किया है. सूर्या के परिजनों ने एक फ्रीजर मंगवा लिया हैं और शव को अब उसमे रखा जाएगा. मृतक के परिवार का कहना हैं कि अंतिम संस्कार सिर्फ तब होगा जब सभी आरोपियों को मौत की सजा हो.
फरहान, आसिफ और नवाब नामक तीन आरोपी गिरफ्तार
इस केस में पुलिस ने फरहान, आसिफ और नवाब को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. बता दें कि हत्या के इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पहले 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था. अब इनमें से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 को हिरासत में रखा है.
#WATCH | Uttar Pradesh | Mortal remains of the minor boy, who died after being stabbed in Khoda area of Ghaziabad, brought to his residence pic.twitter.com/7zurJpMIKb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 30, 2026
मुख्य आरोपी असद अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर
हालांकि सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी असद अभी तक पुलिस की दूर है. घटना के चश्मदीद सूर्या के दोस्त आयुष ने बताया कि बकरीद के लिए कुर्बानी दिखाने की बात कर असद ने सूर्या वो वहां बुलाया था. फिर अचानक बातचीत में ही चाकू निकाल कर उसपर हमला कर दिया. सूर्या की मौत के बाद खोड़ा में तनाव कायम है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए है.
#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: खोरा कॉलोनी में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या पर DCP धवल जायसवाल ने कहा, "28 मई को एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था। उसे इलाज के लिए ले जाया गया था जहां कल इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है। नामजद 5 आरोपियों में से 3 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शव… pic.twitter.com/cb86ykrpke
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
डीएसपी बोले- बाइक को लेकर हुआ था विवाद, प्री-प्लान घटना नहीं
दूसरी ओर गाजियाबाद के सिटी डीएसपी धवल जायसवाल ने सूर्या चौहान मर्डर केस में बताया, "28 मई को एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था. उसे इलाज के लिए ले जाया गया था जहां कल इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है. नामजद 5 आरोपियों में से 3 की गिरफ्तारी की जा चुकी है. शव का पोस्टमार्टम हो गया है. शव परिवार को सौंप दिया गया है... ये लोग पहले से ही दोस्त थे. बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद हमला किया गया. 5 आरोपी इसमें नामजद किए गए हैं, 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमारे पास CCTV है, ये पहले भी साथ थे. मुख्य आरोपी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष से कम है."
यह भी पढ़ें - गाजियाबाद में कुर्बानी दिखाने के नाम पर कत्ल, सुनिए चश्मदीद की जुबानी मर्डर की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं