विज्ञापन

LSG vs RCB: मोहिसन खान का स्पेशल कारनामा, दी टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक, आज नजर 'सुपर रिकॉर्ड' की बराबरी पर

Mohsin Khan set eye on speical record: मोहसिन खान की जो यूएसपी है, वह फिलहाल आईपीएल के सबसे दिग्गज बॉलरों में भी नहीं दिख रही. और यही बात उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति की ओर खींच रही है.

LSG vs RCB: मोहिसन खान का स्पेशल कारनामा, दी टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक, आज नजर 'सुपर रिकॉर्ड' की बराबरी पर
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru: मोहसिन खान प्रभावित कर रहे हैं
source: social media

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में प्वाइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी दसवीं पायदान पर सम्मान बटोरने की लड़ाई लड़ रही लखनऊ सुपर जॉयंट्स के लिए करीब-करीब सबकुछ खत्म हो चुका है. लेकिन यह बात उसके उत्तर प्रदेश के लेफ्टी पेसर मोहिसन खान के लिए नहीं कहा जी सकी, जो चोट के कारण साल 2024 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे थे. वर्तमान सीजन में भले ही फिलहाल लेफ्टी पेसर शीर्ष पांच बॉलरों में भी न शामिल हों, लेकिन उन्होंने फिर से अगरकर एंड कंपनी को अपनी ताकत दिखाने के साथ ही वह स्पेशल कारनामा कर दिया है, जिसकी बराबरी करने के मुहाने पर मोहिसन खड़े हैं. मोहिस की ताकत, या यूएसपी (खास बात) के बारे में बाद में बात करेंगे, पहले आप उनके खास कारनामे के बारे में जान लीजिए. 

इस सीजन में मोहिसन जैसा कोई नहीं

लेफ्टी पेसर ने इस सीजन में बल्लेबाजों की प्रचंड मार-काट के बीच वह कर डाला, जो और कोई बॉलर नहीं कर सका. मोहिसन ने अभी तक (टीम के 9 मैचों के साफ) तीन बार अलग-अलग मैचों में मेडन-ओवर विकेट अपनी झोली में डाला है. मोहसिन ने यह कारनामा 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, 22 अप्रैल को राजस्थान और इसी महीने की 165 तारीख को केकेआर के खिलाफ किया. लेकिन  इतना करने के बाद भी यह अपने आप में रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन अब उनकी नजर पहली पायदान कब्जाकर रिकॉर्ड की बराबरी पर जरूर लगी हुई हैं. 

नजर रिकॉर्ड की बराबरी पर लगी

जब बात आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर विकेट की आती है, तो इस मामले में भारत के लिए खेल चुके मुंबई के धवल कुलकर्णी  का आता है, जिन्होंने चार बार यह कारनामा किया है. मतलब मोहिसन फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन वह इस मामले में कुलकर्णी से भी आगे जा सकते हैं क्योंकि शीर्ष दस बॉलरों में न होने के बावजूद जो ताकत मोहिसन के बास है, वह उनसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनकी तुलना में कम ही दिखती है. 

मोहसिन की 'ताकत' दिग्गजों से बेहतर

लेफ्टी पेसर की अपनी ताकत है, जो उन्हें बाकियों से अलग करती है. मोहसिन खान फिलहाल (लखनऊ के खिलाफ वीरवार के मैच तक) सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 16वें नंबर पर हैं. मोहसिन के 5 मैचों में फेंके 20 ओवरों में दस ही विकेट हैं, लेकिन अगर इतने मैचों को मानक मान लिया जाए, तो उनका सभी बॉलरों में इकॉनमी रन-रेट (7.45) सबसे अच्छा है. और यही वह बात है, जो मोहिसन को टीम इंडिया में चयन का दावेदार बना रही है. मेडन ओवर विकेट!


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com