- आज है आईपीएल का इलिमिनेटर मुकाबला
- लखनऊ और बेंगलोर के बीच टक्कर
- आज जो हारेगा, वह घर जाएगा
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज लखनऊ और बेंगलोर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में जो भी हारेगा, वह घर जाएगा! जाहिर है कि पहले क्वालीफायर से उलट यह मुकाबला करो या मरो की जंग होने जा रहा है. इसमें दो राय नहीं कि लखनऊ की टीम तुलनात्मक रूप से हर पहलू से बेंगलोर पर भारी दिख रही है. फिर चाहे यह कागज हो, या फिर अभी तक का प्रदर्शन या फिर सितारों का प्रदर्शन, लेकिन इसके बावजूद यह टी20 है मेरी जान! यहां दिन विशेष और पल विशेष मायने रखते हैं. और इतना होने के बावजूद लखनऊ के साथ कुछ माइनस एरिया भी है. वास्तव में यह उसका प्लस है, जो उसका माइनस भी कहा जा सकता है.
यह भी पढे़ं: "हार्दिक पंड्या का नाम हमेशा बिकता है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है"
बात इतनी सी है कि इस टीम के तीन बल्लेबाज एक तरफ हैं, तो बाकी एकतरफ या कहें कि यह टीम अपने शीर्ष क्रम पर बहुत ही ज्यादा निर्भर है और अगर बेंगलोर ने इस एरिया पर वार किया, तो आज उसकी बात बन सकती है. बात यह है कि लखनऊ के टॉप ऑर्डर में केएल राहुल (537 रन, 48.8), क्विंटन डिकॉक (502 रन, 38.8 ) और दीपक हूडा (406 रन, 31.2) पर यह टीम पूरी तरह निर्भर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढे़ं: "हार्दिक पंड्या का नाम हमेशा बिकता है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है"
अब इन तीनों को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों ने 17.2 के औसत से 789 रनों का योगदान दिया है. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि शीर्ष क्रम और बाकी बल्लेबाजों के बीच खायी कितनी ज्यादा चौड़ी है. और अगर आज बेंगलोर ने लखनऊ के शीर्ष क्रम को झकझोरा, तो यह खायी और ज्यादा चौड़ी हो सकती है क्योंकि निचला क्रम टॉप ऑर्डर जैसा दबाव नहीं ही झेल पाएगा. और जाहिर है कि जब मुकाबला करो या मरो का होता है, तो जोस बटलर जैसा तूफानी बल्लेबाज भी कैसे बदल जाता है, यह आपने पहले क्वालीफायर में देखा ही है. साफ है कि दबाव केएल राहुल, डिकॉक और हूडा पर भी खासा होगा. और जो भी इन दबाव के पलों से बेहतर ढंग से निपटेगा, क्वालीफायर 2 में उसे ही खेलना का मौका मिलेगा.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं