- फाइनल में पहुंच चुका ही गुजरात टाइटंस
- जीत के बाद बोले हार्दिक पांड्या
- 29 मई को खेला जाएगा आईपीएल फाइनल
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय कैरियर में उतार चढाव, चोट, सर्जरी, विवाद सब कुछ देख लिया लेकिन उनका कहना है कि हर बात का सामना उन्होंने मुस्कुराकर किया इन सभी चीजों को पीछे छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के पहले सत्र में न सिर्फ वह बतौर हरफनमौला चमके बल्कि एक अच्छे कप्तान के रूप में भी उभरे और टीम को फाइनल में ले आये हैं . राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को पहले क्वालीफायर में सात विकेट से हराने के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा ,‘‘लोग तो बातें करेंगे ही . यह उनका काम है . मैं कुछ नहीं कर सकता .''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा ,‘‘ हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का नाम हमेशा बिकता है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है . मैं मुस्कुराकर इसका सामना करता हूं .' मुंबई इंडियंस के साथ मिली सफलता के बाद 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पंड्या से काफी उम्मीदें थी और उनकी तुलना विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव से की जाने लगी . फिर 2019 में ‘कॉफी विद करण' में महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया . बाद में उन्होंने बीसीसीआई की जांच समिति से माफी मांग ली थी .
यह भी पढ़ें- गुजरात से मिली हार के बाद जोस बटलर बोले- कई बार आपको अहंकार भूलकर खेलना होता है..'
भारत के लिये आखिरी मैच वह आठ नवंबर को दुबई में टी20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ खेले थे . उसके बाद से कमर के आपरेशन के कारण गेंदबाजी में जूझते नजर आये . मुंबई इंडियंस से रिलीज होने के बाद आईपीएल सत्र से पहले मेगा नीलामी में गुजरात ने उन्हें 15 करोड़ रूपये में खरीदा . उन्हें कप्तानी दिये जाने पर भी सवाल उठे थे लेकिन अपने ‘मेंटोर' एम एस धोनी की तरह ‘ कैप्टन कूल' पंड्या ने आलोचकों को अपने प्रदर्शन से जवाब दिया . उन्होंने कहा ,‘‘ माही भाई ने मेरे जीवन में बड़ी भूमिका निभाई है . वह मेरे लिये भाई , दोस्त और परिवार की तरह है . मैने उनसे काफी अच्छी बातें सीखी . व्यक्तिगत रूप से मजबूत रहकर ही मैं इन सब चीजों का सामना कर सका .''
इस सत्र में पंड्या ने 45 से अधिक की औसत से 453 रन बनाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 132 . 84 का रहा है . उन्होंने 7 . 73 की इकॉनामी से पांच विकेट लिये हैं . उन्होंने कहा ,‘‘ कप्तानी से पहले भी मैं हर हालात में शांतचित्त रहता था . इस तरह ही बेहतर फैसले लिये जा सकते हैं . अपने कैरियर और जीवन में भी हड़बड़ाने की बजाय मैं दस सेकंड रूकना पसंद करता हूं .'' अपने घरेलू मैदान मोटेरा पर रविवार को होने वाले फाइनल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ यह शानदार होगा . इतना बड़ा स्टेडियम , हमारा घरेलू मैदान , अपना राज्य . उम्मीद हे कि स्टेडियम पूरा भरा होगा .''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं