- गुजरात से मिली हार के बाद भी निराश नहीं हैं जोस बटलर
- बटलर बोले अगले मैच में राजस्थान कमाल करेगी
- बटलर ने 89 रन की पारी खेली थी.
IPL News: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) को यह स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है कि गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ पहले क्वालीफायर में उन्हें दिक्कत पेश आई लेकिन उन्होंने कहा कि कई बार अपने अहम को भुलाकर हड़बड़ाये बिना डटे रहना होता है. इस सत्र के आरेंज कैपधारी बटलर के 15 मैचों में 718 रन हैं. पहले क्वालीफायर में शुरू में उन्हें दिक्कतें हुई और 39 रन बनाने के लिये उन्होंने 38 गेंदें खेली. इसके बाद अगले 50 रन 18 गेंद में बनाकर रॉयल्स को छह विकेट पर 188 रन तक ले गए.
चहल ने GT को दी धमकी, बोले- सोशल मीडिया हैक करवा दूंगा, राशिद खान देखते रह गए- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच 7 विकेट से हारने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं टिके रहना चाहता था. हमारे लिये यह बड़ा मैच था और मैं बड़ा स्कोर चाहता था. कई बार आपको अपना अहंकार भूलना पड़ता है. अगर दिक्कत आ रही है तो फिर आ रही है ।मैं बहुत घबराता या परेशान नहीं होता.''
उन्होंने कहा ,‘‘ विरोधी टीम चाहती है कि मैं घबराऊं और आउट हो जाऊं. मुझे खुद पर भरोसा था और मुझे पता था कि मैं लय हासिल कर लूंगा. इस पारी में थोड़ी देर से मिली.' रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की 26 गेंद में 47 रन की पारी से बटलर पर से दबाव हटा.
रियान पराग के 'attitude' की सूर्यकुमार यादव ने की तारीफ, फैन्स को नहीं आया पसंद
उन्होंने कहा ,‘‘ शुरूआत में परेशानी आई लेकिन फिर संजू ने आकर यह पारी खेली. इससे मुझ पर से दबाव हट दिया.मैं टिककर खेलता रहा और आखिर में तेजी से रन बनाये. '
पहले David Miller ने लगातार 3 छक्का जड़कर दिलाई जीत, फिर राजस्थान रॉयल्स को कहा 'सॉरी'
अब रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर या लखनऊ सुपर जाइंट्स से खेलना होगा. बटलर ने कहा ,‘‘ हम अभी भी टूर्नामेंट में बने हुए हैं और एक मौका अभी भी हमारे पास है. हम आज निराश है लेकिन अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं